अपडेटेड 5 December 2025 at 20:47 IST
Garlic Paratha Recipe: सर्दियों में लहसुन पराठा बनाया? इम्यूनिटी बढ़ाए और शरीर को रखे गर्म; 10 मिनट में यूं करें तैयार
Garlic Paratha Recipe: सर्दियों में आपको लहसुन का पराठा जरूर बनाना चाहिए, क्योंकि ये इम्यूनिटी बूस्ट करता है साथ ही शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। खास बात यह है कि ये 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है। जानें इसकी रेसिपी।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Garlic Paratha Recipe: ठंड में शरीर को गर्माहट देने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लहसुन बेस्ट ऑप्शन है। ऐसे में लहसुन का पराठा स्वादिष्ठ तो है ही साथ ही यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक लहसुन में मौजूद एलिसिन कंपाउंड एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुणों से भरपूर होता है। जो सर्दी जुकाम से बचाव करता है।
लहसुन पराठा बनाने के लिए क्या क्या चाहिए ?
- आटा गूंथने के लिए, 2 कप गेहूं का आटा
- 10-12 लहसुन की कलियां (बारीक कुटा हुआ)
- 1 छोटा प्याज (बारीक कटा)
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
- 2 बड़े चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
- आधा छोटा चम्मच अजवाइन
- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक
- तेल/घी
स्टेप-बाय-स्टेप ऐसे तैयार करें पराठा
- गेहूं के आटे में नमक मिलाकर नरम आटा गूंथ लें और 10 मिनट ढककर रखें।
- स्टफिंग तैयार करें, एक कटोरी में कुटा हुआ लहसुन, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अजवाइन, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसमें 1 चम्मच तेल डालकर मिला लें और चिकना करें।
- आटे की लोई लें, उसे बीच में दबाकर कटोरी बनाएं और 2 चम्मच स्टफिंग भरें। मुंह बंद करके फिर से गोल लोई बनाएं।
- सूखे आटे की मदद से हल्के हाथों से पराठा बेलें।
- गर्म तवे पर दोनों तरफ हल्का तेल/घी लगाकर धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें।
- गरमा-गर्म दही, अचार, हरी चटनी या मक्खन के साथ सर्व करें।
लहसुन ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में सहायक होता है, साथ ही सर्दियों में शरीर की गर्मी बनाए रखता है और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण इम्यूनिटी मजबूत करता है। इसलिए ये सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। ये पराठा नाश्ते के अलावा लंच या डिनर में भी परोसा जा सकता है। बच्चे भी लहसुन की तीखापन कम करके इसे चाव से खाते हैं। सर्दी के मौसम में इसे हफ्ते में 2-3 बार जरूर शामिल करें। इससे आपके खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 5 December 2025 at 20:47 IST