अपडेटेड 4 October 2024 at 11:49 IST
Kuttu Ke Nuksan: कुट्टू के आटे की तासीर क्या होती है? जानें इसके नुकसान
Kuttu ke aate ki taseer garam hoti hai ya thandi: कुट्टू का आटा गर्म होता है या ठंडा? क्या कुट्टू खाने से कोई साइड इफेक्ट होते हैं? जानें इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Kuttu ke aate ki taseer garam hoti hai ya thandi: नवरात्रि के व्रत में अक्सर लोग कुट्टू के आटे से बनी चीजों का सेवन करते हैं। कुट्टू का आटा ना केवल खाने में अच्छा होता है बल्कि इसके अंदर कई ऐसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुट्टू के आटे की तासीर क्या होती है या कुट्टू के आटे का सेवन यदि ज्यादा मात्रा में किया जाए तो उसके क्या नुकसान हैं? अगर नहीं, तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कुट्टू के आटे का ज्यादा मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए कैसे नुकसानदायक हो सकता है। साथ ही कुट्टू के आटे की तासीर के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे..
कुट्टू के आटे की तासीर क्या होती है?
कुट्टू के आटे की तासीर बेहद गर्म होती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में इसका सेवन सोच समझकर करना चाहिए। यदि गर्मियों में इसका ज्यादा सेवन किया गया तो इससे सेहत को कई नुकसानों का सामना करना पड़ सकता है।
क्या कुट्टू खाने से कोई साइड इफेक्ट होते हैं?
- कुट्टू का सेवन तब नहीं किया जाता है जब व्यक्ति को स्किन एलर्जी होती है। यदि आपको कुट्टू के सेवन के बाद एनर्जी हो जाए तो समझ जाएं कि आपको कुट्टू सूट नहीं कर रहा है। ऐसे में इसे अपनी डाइट से निकाल दें।
- बता दें कि कुट्टू के आटे के अंदर अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ऐसे में यदि फाइबर की मात्रा शरीर में ज्यादा मात्रा में हो जाए तो उसके कारण कब्ज, पेट में गैस आदि समस्याएं हो सकती हैं।
- यदि कुट्टू का सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो शरीर में पोटेशियम भी बढ़ जाता है। पोटेशियम के कारण मांसपेशियों में कमजोरी, दिल की धड़कन का बंद हो जाना आदि समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में व्यक्ति को कुट्टू का सेवन सोच समझकर करना चाहिए।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि कुट्टू का सेवन अधिक मात्रा में करने से नुकसान हो सकता है। ऐसे हम नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले लोगों को सलाह देते हैं कि वे कुट्टू को अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक्सपर्ट से उसकी उचित मात्रा के बारे में जान लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 4 October 2024 at 11:47 IST