Kitchen Vastu Tips: घर में किस दिशा में होना चाहिए किचन? इन वास्तु टिप्स का करेंगे पालन तो घर में आएगा धन
वास्तु शास्त्र में किचन से संबंधित भी कुछ नियम बताए गए हैं, अगर इनका ध्यान रखें तो आपके घर में तरक्की होगी और खुशियां बनी रहेंगी।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र को हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। हर छोटी से बड़ी चीज को लेकर वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं जिनका ध्यान रखा जाए तो जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में किचन से संबंधित भी कुछ नियम बताए गए हैं, अगर इनका ध्यान रखें तो आपके घर में तरक्की होगी और खुशियां बनी रहेंगी।
किचन के लिए दक्षिण पूर्व दिशा यानी अग्नि कोण उत्तम माना जाता है। घर की रसोई ऐसी जगह पर होनी चाहिए जहां मुख्य दरवाजे के बाहर से किचन का चूल्हा ना दिखाई दे। भोजन बनाते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर रहना चाहिए। यह दिशा ग्रहों के राजा सूर्य की दिशा मानी जाती है जो घर के लोगों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए अच्छी बताई जाती है।
इस दिशा में बनवाएं किचन का स्लैव
किचन बनवाते समय ध्यान देना चाहिए कि उसमें रोशनदान बड़े होने चाहिए। किचन में स्लैब या बर्तन रखने की अलमारी को दक्षिण या पश्चिम दिशा में बनाना चाहिए और मसाले या खाने के सामान को उत्तर पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।
Advertisement
रसोई की उत्तर, पूर्व, दिशा में कोई हल्का सामान रखना चाहिए। बिजली के उपकरण जैसे माइक्रोवेव, मिक्सी आदि को दक्षिण पूर्व कोने में रखे जाने चाहिए। इसके अलावा बर्तन का स्टैंड या कोई भारी वस्तु दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखनी चाहिए।
किचन के सामने ना हो शौचालय
Advertisement
किचन बनाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि किचन के सामने शौचालय नहीं हो। बाथरूम के ऊपर या नीचे भी किचन नहीं होनी चाहिए ऐसा होने पर परिवार के लोगों के स्वास्थ्य और वित्तीय स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। उत्तर पश्चिम और दक्षिण दिशा की ओर मुख करके कभी भोजन नहीं बनना चाहिए, ऐसा करने से धन की हानि होती है। इसके अलावा किचन में नियमित रूप से गैस की सफाई होनी चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।