Kidney: किडनी खराब होने पर कहां दर्द होता है? समय रहते जान लें...
How to know if a kidney is damaged? यदि आपकी किडनी खराब होने लग गई हैं तो ऐसे में इसके शुरुआती संकेतों के बारे में पता होना जरूरी है। जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What happens in stage 1 kidney failure? किडनी हमारे शरीर का जरूरी हिस्सा है। वहीं किडनी से जुड़ी बीमारियां भी शरीर के लिए नुकसानदायक हैं। जब किसी व्यक्ति को किडनी से जुड़ी बीमारियां होती हैं तो काफी दर्दनाक स्थिति पैदा हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब किडनी खराब होती है तो इस दौरान शरीर के किन हिस्सों में दर्द महसूस होता है?
अगर नहीं, तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किडनी खराब होने पर शरीर के किन हिस्सों में दर्द महसूस (What is the biggest indicator of kidney disease?) हो सकता है। पढ़ते हैं आगे…
किडनी खराब होने का पहला संकेत क्या होता है?
- अगर किसी व्यक्ति को किडनी से संबंधित समस्या होती है तो ऐसे में छाती में दर्द की समस्या भी पैदा हो जाती है। बता दें कि किडनी के खराब होने से दिल को ढकने वाली परत यानी पेरीकार्डियम में सूजन आ सकती है, जिसके कारण व्यक्ति को सीने में दर्द महसूस हो सकता है।
- किडनी खराब होने पर व्यक्ति के मांसपेशियों में भी दर्द हो सकता है। बता दें कि शरीर में तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट संतुलित हो जाते हैं, जिसके कारण मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है और व्यक्ति को मांसपेशियों में दर्द महसूस हो सकता है।
- किडनी खराब होने पर पीठ में दर्द भी महसूस हो सकता है। बता दें कि किडनी के खराब होने से यूरिन का उत्पादन नहीं हो पाता है ऐसे में पीठ का दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द लंबे समय तक बना रह सकता है। ऐसे में व्यक्ति को इस दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
- किडनी के खराब होने पर व्यक्ति को अपने पेट के निचले हिस्से में भी दर्द महसूस हो सकता है। यह शुरुआती लक्षणों में से एक है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
- जब पैरों और टखने में भी दर्द महसूस हो तो समझ जाएं कि आपकी किडनी खराब होने लगी है। टखने में सूजन का एक कारण किडनी खराब भी है।
नोट - इस लेख में हमने बताया कि जब व्यक्ति की किडनी खराब होने लगती है तो कौन से लक्षण नजर आ सकते हैं। ऐसे में किडनी को हेल्दी रखने के लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।