अपडेटेड 29 July 2024 at 20:10 IST

Thyroid: थायराइड में कहां-कहां दर्द होता है? तुरंत जान लें....

What part of your neck hurts with thyroid? यदि किसी व्यक्ति को थायराइड हो गया है तो इस दौरान शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द महसूस हो सकता है। जानते हैं...

thyroid pain come from
थायराइड में कहां-कहां दर्द होता है? | Image: freepik

Thyroid pain feel like: हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में हार्मोन बड़ी भूमिका निभाते हैं। हार्मोन बल्ड के जरिए अंगों तक पहुंचते हैं और उनके काम को बेहतर बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हार्मोन से जुड़ी एक बीमारी आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं थायराइड की। थायराइड की समस्या हार्मोन की कमी या अधिकता के कारण होती है। यह एक बेहद गंभीर समस्या है। ऐसे में जब किसी व्यक्ति को थायराइड की समस्या होती है तो इस दौरान शरीर के कई हिस्सों में दर्द महसूस होता है। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि थायराइड होने पर किन हिस्सों में दर्द होता है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि थायराइड होने पर व्यक्ति के किन हिस्सों में दर्द होता है। पढ़ते हैं आगे… 

थायराइड होने पर शरीर के इन हिस्सों में होता है दर्द 

  • बता दें कि जब किसी व्यक्ति को थायराइड की समस्या होती है तो उसे अपने पैरों में दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द घटता बढ़ता रहता है। 
  • थायराइड होने पर जोड़ों में दर्द की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। 
  • थायराइड की समस्या मांसपेशियों में कमजोरी के कारण बदन दर्द की समस्या का भी सामना करा सकती है। 
  • जब किसी व्यक्ति को थायराइड की समस्या होती है तो गले और उसके नीचे के हिस्से में भी तेज दर्द महसूस हो सकता है। 
  • हाथ में दर्द का कारण भी थायराइड की समस्या हो सकता है। 

थायराइड के लक्षण

बता दें कि इससे अलग थायराइड के कुछ लक्षण भी हैं, जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए। डिप्रेशन की समस्या, वजन बढ़ाने की समस्या, पसीना आना, बालों का कमजोर हो जाना, मांसपेशियों की कमजोरी, थकान महसूस करना, कब्ज की समस्या होना, चेहरे में सूजन आना, आवाज का बैठ जाना आदि लक्षण भी इस समस्या के होने पर नजर आ सकते हैं। 

नोट - इस लेख में हमने बताया कि ये समस्या होने पर कहां-कहां दर्द होता है। यदि आपको यह दर्द महसूस हो रहा है तो ऐसे में बिना देरी के आप अपना ब्लड टेस्ट करवा लें या डॉक्टर से संपर्क कर लें।

Advertisement

ये भी पढ़ें - अगर पुरुष रात को सोने से पहले करें ये काम तो बार-बार जाते हैं Washroom

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 29 July 2024 at 20:10 IST