Khameeri Roti Recipe: घर पर बनाएं मुगलई खमीरी रोटी, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे तंदूरी रोटी, नोट करें रेसिपी

Khameeri Roti Recipe: अगर आपको मुगलई खमीरी रोटी खाना पसंद है, तो अब से इसे आप घर पर ही बना सकते हैं। इन रोटी का स्वाद ऐसा होता है कि तंदूरी रोटी भी भूल जाते हैं।

Khameeri Roti Recipe
Khameeri Roti Recipe | Image: freepik

Khameeri Roti Recipe: मुगलई खमीरी रोटी खास मौकों पर खाई जाती है। इसे अब आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। यह रोटी अपने सॉफ्ट टेक्सचर और हल्की मीठी खुशबू के कारण हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। आमतौर पर इसे होटल या रेस्टोरेंट में ऑर्डर करके लोग खाते हैं, लेकिन सही तरीके से इसे घर की रसोई में भी बना सकते हैं। खमीरी रोटी की खासियत यह होती है कि इसमें यीस्ट का इस्तेमाल होता है, जिससे यह फूली हुई और हल्की बनती है। यह रोटी खासतौर पर त्योहारों, पार्टी या स्पेशल डिनर में खाई जाती है।

किन चीजों से बनती है मुगलई खमीरी रोटी

इस रोटी को बनाने के लिए गेहूं का आटा, सूखा यीस्ट, चीनी, दूध, सौंफ पाउडर, घी और नमक की जरूरत होती है। ये सभी सामग्री आसानी से आपके किचन में मिल जाती हैं।

  • 4 कप गेहूं का आटा
  • 2 छोटा चम्मच सूखा यीस्ट
  • 6 बड़े चम्मच चीनी
  • 1 कप दूध
  • 4 चम्मच सौंफ पाउडर
  • 4 चम्मच घी
  • नमक

कैसे तैयार करें खमीरी रोटी का आटा

  • सबसे पहले एक बाउल में यीस्ट, गुनगुना पानी और थोड़ी चीनी डालकर इसे 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि यीस्ट एक्टिव हो जाए। इसके बाद एक अलग बर्तन में दूध और बची हुई चीनी को अच्छी तरह मिला लें।
  • अब एक बड़े बर्तन में आटा, सौंफ पाउडर और नमक छानकर डालें। इसमें एक्टिव यीस्ट और घी मिलाकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें। तैयार आटे को ढककर 1 से 2 घंटे के लिए गर्म जगह पर रख दें, जिससे यह अच्छे से फूल जाए।

खमीरी रोटी बनाने का तरीका

जब आटा फूल जाए, तो इसे हल्का सा दबाकर दोबारा गूंथ लें और छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें। अब इनसे मोटी रोटियां बेल लें। ओवन को पहले से 180 डिग्री सेल्सियस पर गरम करें और रोटियों को बेकिंग ट्रे में रखकर 15 से 20 मिनट तक बेक करें। जब रोटी हल्की सुनहरी हो जाए, तो इसे बाहर निकालें और ऊपर से घी लगाकर गरमा-गरम परोसें। इसे आप किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी या दाल के साथ खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  बिस्तर पर दर्द से तड़प रहे अनुराग डोभाल, पत्नी रितिका ने दागे तीखे सवाल

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड