अपडेटेड 26 March 2026 at 16:52 IST

बिस्तर पर दर्द से तड़प रहे अनुराग डोभाल, पत्नी रितिका ने दागे तीखे सवाल, बोली- जब मुझे जरूरत थी तुम कहां थे, अब मैं कोख में पल रहे बच्चे...

Anurag Dobhal Wife Ritika: भयंकर एक्सीडेंट के बाद अनुराग डोभाल बिस्तर पर तड़प रहे हैं। अब उनकी पत्नी रितिका ने उनपर तीखे सवाल दागे हैं, उन्होंने बोला है कि जब उन्हें जरूरत थी, तब वह कहां थे। इसके साथ उन्होंने अपने पेट में पल रहे बच्चे को लेकर भी बातें कहीं हैं।

Follow : Google News Icon  
Anurag Dobhal Wife Ritika
Anurag Dobhal Wife Ritika | Image: X

Anurag Dobhal Wife Ritika: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। दूसरी तरफ उनकी पत्नी रितिका चौहान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके पूरी कहानी को नया मोड़ दे दिया है। अब यह मामला सिर्फ हादसे तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि रिश्तों और आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया है। उन्होंने अपने पति पर तिखे सवाल दागे हैं। आइए जानते हैं कि रितिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्या लिखा है।

रितिका चौहान ने तोड़ी चुप्पी

रितिका चौहान ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी बात रखते हुए कहा कि जो सच लोगों को दिख रहा है, वह पूरी तरह सही नहीं है। उन्होंने साफ किया कि वह सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहतीं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनकी कोई कहानी नहीं है या उनकी भावनाओं की कोई अहमियत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका परिवार और ससुराल कभी नहीं चाहता था कि उनकी परर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया पर लाया जाए, लेकिन अब जो गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं, वो एक्सेप्ट नहीं होगीं।

रितिका ने अपने पोस्ट में आगे बताया कि उन्होंने एक पत्नी के तौर पर हमेशा अपने घर को संभालने और रिश्ते को बचाने की कोशिश की थी। उनका कहना है कि कोई भी औरत अपने परिवार को टूटते नहीं देखना चाहती है और उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाया है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह इस समय पेट में पल रहे बच्चे की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं, जो उनके लिए सबसे जरूरी है।

इसके बाद भी रितिका ने एक और स्टोरी को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने गॉड इस ग्रेट लिखा है साथ में इविल आई का इमोजी भी लगाया है। 

Advertisement

अनुराग डोभाल से सीधा सवाल

पोस्ट में रितिका ने अनुराग डोभाल से सीधा सवाल करते हुए लिखा कि जब उन्हें जरूरत थी, तब अनुराग कहां थे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने नेगेटिव पीआर का सामना किया है, लेकिन सच कभी नहीं बदलेगा। रितिका ने आखिरी में संकेत दिया कि वह जल्द ही अपनी पूरी कहानी सामने रखेंगी, जिससे इस पूरे विवाद की सच्चाई सामने आ जाएगी।

अनुराग डोभाल का इंस्टाग्राम लाइव को दौरान हुआ था हादसा

दरअसल, 7 मार्च को अनुराग डोभाल दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर अपनी कार लगभग 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चला रहे थे। इसी समय वह इंस्टाग्राम पर लाइव भी कर रहे थे। इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी सर्जरी की गई है।

Advertisement


यह भी पढ़ें: R. Madhavan: जब शीशे के सामने खुद को देख हैरान रह गए आर माधवन, ऐसे बने हूबहू अजीत डोभाल, मेकअप आर्टिस्ट का बड़ा खुलासा

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 26 March 2026 at 16:52 IST