Mango Curry Recipe: सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें केरल वाली खास आम की करी, नोट करें रेसिपी
Mango Curry Recipe: अगर आप गर्मियों के मौसम में कुछ हटकर और रिफ्रेशिंग ट्राई करना चाहते हैं, तो 'केरल स्टाइल मैंगो करी' एक बार आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। इस डिश की सबसे खास बात यह है कि यह मीठे आम, खट्टा दही और तीथी मिर्च का कॉम्बिनेशन है। इस डिश की खास बात यह है कि ये 15 मिनट में बन जाता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Mango Curry Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही रसोई में आम की खुशबू महकने लगती है। लेकिन क्या आपने कभी आम को मीठे डेजर्ट के बजाय एक चटपटी और क्रीमी करी के रूप में चखा है? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं दक्षिण भारत, खासकर केरल की एक मशहूर डिश है। आइए जानते हैं कि इसे बनाने के लिए क्या-क्या सामान चाहिए और इसे किस तरह बनाना है?
मैंगो करी बनाने के लिए सामग्री
पके हुए छोटे आम
ताजा दही
हल्दी पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
नमक
गुड़
मसाला पेस्ट के लिए
ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल
जीरा
हरी मिर्च
नारियल तेल
राई
मेथी दाना
सूखी लाल मिर्च
करी पत्ता
मैंगो करी किस तरह बनाएं?
सबसे पहले आम को धोकर छील लें। एक बर्तन में आम, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और आधा कप पानी डालकर मध्यम आंच पर पकने दें। चूंकि हम पके हुए आम का इस्तेमाल कर रहे हैं, इसलिए ये 5-7 मिनट में ही नरम हो जाएंगे।
जब तक आम पक रहे हैं, तब तक मिक्सर में नारियल, जीरा और हरी मिर्च को थोड़ा सा पानी डालकर एकदम बारीक पीस लें।
जैसे ही आम पक जाएं, आंच को धीमा करें और इसमें नारियल का पेस्ट डालें। इसे 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि मसालों का कच्चापन निकल जाए। अब इसमें गुड़ डालें और अच्छी तरह मिला लें।
अब गैस की आंच बिल्कुल धीमी कर दें या बंद कर दें । इसमें फेंटा हुआ दही डालें और लगातार चलाते रहें। ध्यान रहे, दही डालने के बाद करी को उबालना नहीं है, बस हल्का सा गर्म करना है।
एक छोटे पैन में नारियल तेल गर्म करें। इसमें राई, मेथी दाना, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालें। जब राई चटकने लगे, तो इस तड़के को तुरंत तैयार करी के ऊपर डाल दें और ढक्कन बंद कर दें।
मैंगो करी बनाने का स्पेशल टिप
कढ़ी का असली स्वाद उसके तड़के में होता है। सरसों के तेल या घी में मेथी दाना और करी पत्ता जरूर डालें। मेथी की हल्की कड़वाहट, आम की मिठास के साथ एक बेहतरीन 'बैलेंस' बनाती है।