CBSE Class 10 Results 2026: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू... डिजिलॉकर के 'अलर्ट' से मची हलचल, छात्र ऐसे चेक करें Marks
CBSE Class 10 Results 2026: सीबीएसई (CBSE) कक्षा 10वीं के छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2026 अप्रैल के मध्य में जारी होने की पूरी संभावना है। इस संबंध में डिजिलॉकर पर एक महत्वपूर्ण सूचना साझा की गई है, जिससे छात्रों के बीच हलचल तेज हो गई है।
- भारत
- 3 min read

CBSE Class 10 Results 2026: सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 15 से 20 अप्रैल 2026 के बीच नतीजों की घोषणा की जा सकती है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक किसी सटीक तारीख पर मुहर नहीं लगाई है, लेकिन मूल्यांकन प्रक्रिया के पूरे होने की खबरें छात्रों का उत्साह बढ़ा रही हैं। डिजिलॉकर का नया अपडेट देखकर लगा रहा है कि आज ही परिणाम घोषित हो सकते हैं।
डिजिलॉकर का नया अपडेट और APAAR ID का महत्व
रिजल्ट से पहले डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा तकनीकी बदलाव देखा गया है। इस बार सीबीएसई ने APAAR ID (One Nation, One Student ID) को रिजल्ट प्रक्रिया से गहराई से जोड़ा है। जिन छात्रों की अपार आईडी सीबीएसई के रिकॉर्ड्स के साथ पहले से लिंक है, उन्हें रिजल्ट के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। नतीजे जारी होते ही उनकी डिजिटल मार्कशीट सीधे डिजिलॉकर के 'Issued Documents' सेक्शन में रिफ्लेक्ट होने लगेगी।
छात्र अपने आधार नंबर के जरिए डिजिलॉकर में लॉग-इन कर सकते हैं। यदि आपकी अपार आईडी अभी तक नहीं बनी है, तो तुरंत डिजिलॉकर पर अपना अकाउंट बनाकर इसे अपडेट करें, ताकि रिजल्ट के समय तकनीकी समस्या न आए।
कहां और कैसे देखें अपना रिजल्ट?
जैसे ही बोर्ड द्वारा नतीजों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी, छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स और ऐप्स के माध्यम से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।
Advertisement
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
results.digilocker.gov.in
umang.gov.in
मंग (UMANG) और डिजिलॉकर ऐप
क्या 15 अप्रैल को आएगा परिणाम?
सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में 15 अप्रैल की तारीख को लेकर काफी चर्चा है। इस जल्दबाजी का मुख्य कारण सीबीएसई का नया परीक्षा पैटर्न है। इस साल बोर्ड दो चरणों में परीक्षा आयोजित करने की योजना पर काम कर रहा है, जिसका दूसरा चरण मई में प्रस्तावित है। 10वीं की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग समाप्त हो चुका है, जबकि 12वीं के मूल्यांकन में अभी थोड़ा समय और लग सकता है।
Advertisement
बिना इंटरनेट के ऐसे चेक करें रिजल्ट
यदि रिजल्ट के समय इंटरनेट धीमा हो या आपके पास स्मार्टफोन की सुविधा न हो, तो आप SMS के जरिए भी अपना स्कोर जान सकते हैं।
अपने फोन के मैसेज बॉक्स में टाइप करें
cbse10 <रोल नंबर> <जन्म तिथि> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर>
इसे 7738299899 पर भेज दें।