अपडेटेड 19 October 2024 at 06:52 IST
karwa chauth: सरगी कितने बजे खाएं? जानें किन चीजों को निकाल दें सरगी की थाली से...
karwa chauth 2024: सरगी कितने बजे तक खानी चाहिए? सरगी में पानी पी सकते हैं क्या? सरगी में क्या नहीं खाना चाहिए? जानें इस लेख में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

karwa chauth 2024: करवा चौथ पर महिलाएं पूरे दिन भूखी प्यासी रहती है और अपने पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं। व्रत रखने से महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त होता है लेकिन क्या वे जानकारी के कमी के कारण कुछ ऐसी चीजों को सरगी में जोड़ लेती हैं, जिसके कारण उन्हें पूरे दिन प्यास लगती है। ऐसे में इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही सरगी कितने बजे खाएं, इसके बारे में भी महिलाओं को पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि महिलाओं को सरगी कितने बजे खानी चाहिए और सरगी के दौरान किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
सरगी कितने बजे खाई जाती है?
बता दें कि सरगी का समय तय होता है। महिलाओं को सुबह उठकर खाली पेट सरगी 4:00 बजे खानी चाहिए। हालांकि सरगी के बाद महिलाएं किसी अन्य चीज का सेवन नहीं कर सकती। फिर उन्हें पूरे दिन व्रत खाली पेट भूखे प्यासे रखना होता है।
करवा चौथ की सरगी में क्या न खाएं?
- सर्दी के दौरान महिलाओं को ताली-भूनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। बता दें कि इन चीजों के कारण न केवल सुस्ती ज्यादा आती है बल्कि आलस भी बना रहता है। ऐसे में महिलाएं भाप से पकाई गई चीजों को अपनी सरगी में जोड़ सकती हैं। इसके अलावा खूब सारी सब्जियों को काटकर उसमें नींबू का रस, नमक डालकर भी उनका सेवन कर सकती हैं। ऐसा करने से पूरे दिन फ्रेश महसूस कर सकती हैं।
- महिलाओं को सरगी में कैफीन युक्त पेय पदार्थों को भी नहीं जोड़ना चाहिए। कैफीन युक्त पदार्थों के कारण शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जिसके कारण महिलाओं को पूरे दिन प्यास या मुंह में सूखेपन की समस्या हो सकती है। ऐसे में महिलाएं सरगी के दौरान नारियल पानी का सेवन करें, जिससे पूरे दिन शरीर हाइड्रेट रह सके।
- ज्यादा शुगर को भी सरगी से निकाल दें। बहुत ज्यादा मीठा खाने से महिलाओं के शरीर में ब्लड शुगर के लेवल में तेजी आती है, जिसके कारण थकान और प्यास बढ़ने लगती है। ऐसे में महिलाएं गुड और शहद का इस्तेमाल सरगी के दौरान कर सकती हैं। वही ताजे फलों के अंदर प्राकृतिक शुगर होता है, वहीं फाइबर भी पाया जाता है, जो सेहत के लिए अच्छा है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 19 October 2024 at 06:52 IST