अपडेटेड 4 July 2025 at 23:01 IST
Karonda Chutney: करौंदे की खट्टी-मीठी चटनी आपके खाने के जायके को बना देगी जबरदस्त, जानें इसे झटपट बनाने की रेसिपी
Chutney Recipe: घर का खाना हम सभी पसंद करते हैं, लेकिन इसके स्वाद को दोगुना करने के लिए चटनी मिल जाए तो मुंह का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Karonda Ki Chatni Banane Ki Recipe: हम सभी जानते हैं कि सेहतमंद रहने के लिए घर का साफ-सुथरा खाना जरूरी होता है, लेकिन कभी-कभी यह खाना बोरिंग लगने लगता है। इसी वजह से हम अपने मुंह के स्वाद को बरकरार रखने के लिए बाहर से खाना मंगवाते हैं। बाहरी खाना बिल्कुल भी साफ-सुथरा नहीं होता है और यह आपको बीमार कर सकता है। वहीं गर्मी के मौसम में हम सभी को चटनी बेहद पसंद होती है।
आजकल मार्केट में करौंदे देखने को मिल जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं करौंदे से बनी खट्टी-मीठी चटनी की रेसिपी के बारे में, जिसे आप रोटी या चावल के साथ आराम से इन्जॉय कर सकते हैं और अपने घर के सिम्पल से खाने का जायका ही बदल सकते हैं।
आवश्यक सामग्री
- करौंदा
- हरी मिर्च
- कुकिंग ऑइल
- नमक स्वादानुसार
- अदरक
- लहसुन
- हींग
- जीरा
- अजवाइन
- हल्दी पाउडर
- धनिया पाउडर
- सौंफ पाउडर
- गुड़
करौंदे की खट्टी-मीठी चटनी बनाने की विधि
- सबसे पहले करौंदों को अच्छी तरह से धो लें और इसमें मौजूद पानी को अच्छी तरह से सुखा लें।
- इसके बाद करौंदे को 2 भागों में काटकर बीज को इसमें से निकाल लें। सभी छोटे बीज को निकालें।
- अब एक पैन में तेल को गरम करें और इसमें इन बीजों को डालें।
- इन्हें लगभग 2 मिनट तक धीमी आंच में भून लें और इसमें करौंदे के टुकड़े डालें।
- इसे धीमी आंच पर पकने दें और इसके बाद इसे ढककर नरम होने तक पकाएं।
- लगभग पक जाने के बाद, गुड़, लाल मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- इसमें नमक डालें और करीब 3 मिनट तक इसी तरह से पकने दें।
- जैसे ही गुड़ पिघल जाए, समझ लीजिएगा ये तैयार हो चुका है।
- वहीं चटनी को थोड़ा थिक होने तक पकने दें और पकने के बाद ठंडा होने दें।
- आखिर में करौंदे की चटनी खाने के लिए बिल्कुल तैयार है।
- इसका खट्टा-मीठी स्वाद आपके मुंह के जायके को बदलने में मदद करेगा।
इसी तरह की अन्य जानकारी जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।
Advertisement
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 4 July 2025 at 23:01 IST