अपडेटेड 12 March 2026 at 22:11 IST
Japanese Sweet Potatoes Recipe: कुछ नया खाने का है मन? ट्राई करें जापानी तरीके से तैयार की शकरकंद; नोट करें रेसिपी
Sweet Potato Recipe: अगर आप हेल्दी और टेस्टी स्नैक की तलाश में हैं, तो जापानी स्टाइल में बनी शकरकंद एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

How To Make Japanese Style Shakarkand: शकरकंद एक ऐसा फूड है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। आमतौर पर यह सर्दियों में ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन लोग इसे पूरे साल खाना पसंद करते हैं। खासकर व्रत के दिनों में शकरकंद एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। सड़क किनारे कोयले पर भुनी हुई शकरकंद अक्सर नमक, जीरा और मसालों के साथ चाट की तरह खाई जाती है।
कई लोग इसे उबालकर खाते हैं, वहीं इससे टिक्की, पराठा, हलवा और मिठाइयां भी बनाई जाती हैं। अगर आप शकरकंद को थोड़ा अलग और स्वादिष्ट तरीके से खाना चाहते हैं, तो जापानी स्टाइल में बनाई गई शकरकंद जरूर ट्राई कर सकते हैं। यह बनाने में आसान है और खाने में भी काफी टेस्टी लगती है।
शकरकंद खाने के फायदे क्या हैं?
- शकरकंद में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
- इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- शकरकंद में विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं।
- लगभग 100 ग्राम शकरकंद में करीब 89 कैलोरी होती हैं।
- इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन शरीर में जाकर विटामिन-ए में बदल जाता है, जो आंखों की रोशनी और त्वचा के लिए अच्छा होता है।
- यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।
- शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए सीमित मात्रा में डायबिटीज के मरीज भी इसे खा सकते हैं।
जापानी स्टाइल शकरकंद बनाने की रेसिपी
जापान में भी शकरकंद काफी लोकप्रिय है और लोग इसे अपनी रोजमर्रा की डाइट में शामिल करते हैं। वहां इसे बहुत कम मसालों और तेल के साथ एक हेल्दी स्नैक की तरह बनाया जाता है।
जापानी स्टाइल शकरकंद बनाने का तरीका
- सबसे पहले शकरकंद को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
- अब एक बड़े बर्तन में 2 लीटर पानी लें और उसमें 1 चम्मच नमक मिलाएं।
- इस पानी में शकरकंद डालकर लगभग 6 घंटे के लिए भिगोकर छोड़ दें।
- इसके बाद शकरकंद को फॉयल में लपेट लें।
- अब इसे ओवन या एयर फ्रायर में 160°C पर लगभग 1 घंटे तक बेक करें।
- एक घंटे बाद टेंपरेचर 200°C कर दें और इसे 10 मिनट तक और बेक करें।
इस तरीके से बनी शकरकंद अंदर से बेहद मुलायम और प्राकृतिक रूप से ज्यादा मीठी हो जाती है, जिसमें अलग से चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ती।
Advertisement
शकरकंद खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
शकरकंद को उबालकर और बेक करके दोनों तरह से खाया जा सकता है। दोनों तरीकों में इसके पोषक तत्व काफी हद तक बने रहते हैं, लेकिन स्वाद में थोड़ा फर्क होता है।
बेक की हुई शकरकंद ज्यादा मीठी लगती है क्योंकि इसमें मौजूद प्राकृतिक शुगर हल्की कैरामेलाइज हो जाती है। उबली हुई शकरकंद का स्वाद थोड़ा हल्का होता है और इसे बनाना भी ज्यादा आसान और जल्दी होता है।
Advertisement
अगर आप हेल्दी और टेस्टी स्नैक की तलाश में हैं, तो जापानी स्टाइल में बनी शकरकंद एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 12 March 2026 at 22:11 IST