Shakarkand Chaat Recipe: खाना चाहते हैं हेल्दी स्नैक? ट्राई करें शकरकंद की चटपटी चाट, नहीं बढ़ेगा वजन; बनाना भी है मिनटों का काम

Weight Loss Snack Recipe: अगर आप हेल्दी रहते हुए कुछ स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो शकरकंद की चटपटी चाट एक शानदार ऑप्शन है। यह स्वाद में भी लाजवाब है और बनाने में भी बेहद आसान। आप इसे शाम के स्नैक या हल्की भूख लगने पर कभी भी बना सकते हैं।

shakarkand chaat recipe at home easy chatpata evening snacks healthy diet to for weight loss
शकरकंद चाट रेसिपी | Image: AI/Freepik

Sweet Potato Chaat Recipe At Home: शाम के समय अक्सर कुछ चटपटा खाने का मन करता है, लेकिन तली-भुनी चीजें खाने से वजन बढ़ने और सेहत खराब होने का डर रहता है। ऐसे में आप शकरकंद की चटपटी चाट ट्राई कर सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होती है।

शकरकंद में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और वजन कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं। खास बात यह है कि यह चाट बहुत कम समय में तैयार हो जाती है। तो चलिए जानते हैं शकरकंद की टेस्टी चाट बनाने की आसान रेसिपी।

शकरकंद चाट बनाने के लिए सामग्री

Uploaded image
  • 2-3 उबले हुए शकरकंद
  • 1 बारीक कटा हुआप्याज
  • 1 बारीक कटा हुआ टमाटर 
  • 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च 
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1-2 चम्मच नींबू का रस
  • हरा धनिया

शकरकंद चाट बनाने की आसान विधि

Uploaded image
  • सबसे पहले उबले हुए शकरकंद को छील लें और उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक बड़े बाउल में शकरकंद के टुकड़े डालें। इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डाल दें।
  • अब ऊपर से नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा पाउडर डालें।
  • इसके बाद नींबू का रस डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • अंत में ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें। आपकी चटपटी और हेल्दी शकरकंद चाट तैयार है।

शकरकंद चाट खाने के फायदे

  • इसमें फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट देर तक भरा रहता है।
  • यह वजन कंट्रोल करने में मदद कर सकती है।
  • शकरकंद में विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।
  • यह पचने में हल्की होती है, इसलिए शाम के स्नैक के लिए बेहतरीन विकल्प है।

अगर आप हेल्दी रहते हुए कुछ स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो शकरकंद की चटपटी चाट एक शानदार ऑप्शन है। यह स्वाद में भी लाजवाब है और बनाने में भी बेहद आसान। आप इसे शाम के स्नैक या हल्की भूख लगने पर कभी भी बना सकते हैं। 

यह जरूर पढ़ें: Urad Dal Vadi: बाहर से खरीदने की जगह घर पर तैयार करें उड़द दाल की वड़ी, साल भर नहीं होगी खराब; बनाना भी है आसान
 

Advertisement
Published By :
Samridhi Breja
पब्लिश्ड