अपडेटेड 2 May 2025 at 15:01 IST
Jaljeera: गर्मी में शरीर को ठंडा और हाजमे को दुरुस्त रखेगा ये ड्रिंक, फटाफट नोट करें रेसिपी
Jaljeera Recipe In Hindi: आइए जानते हैं कि आप आसान रेसिपी के साथ घर पर जलजीरा कैसे बना सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

जलजीरा बनाने की रेसिपी | Image:
Shutterstock
Jaljeera Recipe: जलजीरा एक ट्रेडिशनल इंडियन समर ड्रिंक है जो न केवल आपकी प्यास बुझाता है बल्कि शरीर को ठंडा रखने और सेहत को दुरुस्त रखने का भी काम करता है। यह भुने हुए जीरे, पुदीना, काला नमक और इमली जैसी विभिन्न प्रकार की सामग्री के साथ मिलकर बनाया जाता है। जिससे पाचन को सही रखने में मदद मिलती है और एसिडिटी, गैसे और लू से जल्द राहत मिलती है।
ऐसे में अगर आप भी खुद को ठंडा रखने और सेहत या पाचन को दुरुस्त करना चाहते हैं तो आपको घर पर ही कुछ आसान टिप्स के साथ इस ड्रिंक को बनाना चाहिए। आइए जानते हैं जलजीरा को घर में बनाने की आसान रेसिपी के बारे में।
घर पर जलजीरा कैसे बनाएं (How to Make Jaljeera at Home)
सामग्री (दो लोगों के लिए)
- जीरा: 1 चम्मच
- इमली का गूदा: 1½ चम्मच
- नींबू का रस: 1 चम्मच
- काला नमक: ½ चम्मच
- नियमित नमक: ½ चम्मच
- काली मिर्च पाउडर: ¼ चम्मच
- पुदीने के पत्ते: 1 चम्मच
- धनिया पत्ती: 1 चम्मच
- गुड़ या चीनी: 1-2 चम्मच (स्वादानुसार)
- ठंडा पानी: 2 कप
- सूखा अमचूर: ¼ चम्मच
- बर्फ के टुकड़े: आवश्यकतानुसार
विधि
Advertisement
- जीरे को एक सूखे पैन में खुशबू आने तक भूनें।
- इसके बाद भुने हुए जीरे को ग्राइंडर की मदद से दरदरा पीस लें।
- एक ब्लेंडर में पुदीने के पत्ते, इमली का गूदा, धनिया पत्ती, भुना जीरा, काला नमक, काली मिर्च, गुड़ और नियमित नमक डालें।
- अब इस पूरे मिश्रण को स्मूद पेस्ट बनने तक ब्लेंड करें।
- जब यह अच्छी तरह से पिस जाए तो इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसे दोबारा ब्लेंड करें।
- अब इस पेस्ट के पानी को चाय छन्नी की मदद से छान लें।
- इसके बाद तैयार हुए पेस्ट में 2 कप ठंडा पानी मिलाएं।
- अब इसमें आवश्यकतानुसार नमक, चीनी या गुड़ और अमचूर मिलाएं।
- आखिर में बर्फ के टुकड़े डालें, इसे ठंडा-ठंडा परोसें।
- आप इसे पुदीने की पत्तियों या नींबू के टुकड़े के साथ गार्निश भी कर सकते हैं।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 2 May 2025 at 15:01 IST