अपडेटेड 24 October 2024 at 09:57 IST

क्या डायबिटीज में गुड़ खाना चाहिए? जानें शुगर रोगी के लिए ये कितना सही

Is jaggery harmful for diabetic patients? क्या मधुमेह रोगियों के लिए गुड़ हानिकारक है? गुड़ खाने से शुगर बढ़ता है क्या? जानते हैं इस लेख के माध्यम से....

jaggery benefits
jaggery benefits | Image: social media

Does jaggery increase sugar level: डायबिटीज के मरीजों को अक्सर मीठा खाने की क्रेविंग होती है। ऐसे में वे चीनी की जगह गुड का सेवन करते हैं। बता दें कि गुड़ और शहद दोनों को स्वस्थ विकल्प के रूप में देखा जाता है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर ये सवाल उठता है कि क्या गुड़ का सेवन वे कर सकते हैं। रोगियों को ये भी पता होना चाहिए कि वे जिस गुड़ को सही समझ कर खा रहे हैं क्या वह उनका शुगर लेवल बढ़ा सकता है? क्या शुगर के मरीजों को गुड़ (Gud ke fayde) का सेवन करना चाहिए? 

आज का हमारा लेख इन्हीं कुछ सवालों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि डायबिटीज (Diabetes) के मरीज गुड़ का सेवन कर सकते हैं या नहीं। पढ़ते हैं आगे…

क्या गुड़ खाने से भी शुगर बढ़ती है? (Is jaggery ok for diabetics?)

डॉक्टर की मानें तो डायबिटीज के रोगियों को गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए। बता दें कि डायबिटीज के मरीज चीनी की जगह गुड़ को ये सोच कर जोड़ लेते हैं कि इसके सेवन से शुगर लेवल नहीं बढ़ेगा। लेकिन गुड़ शुगर का कॉनसेंट्रेटेड सोर्स होता है। ऐसे में यह शरीर में शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है। ऐसे में यदि डायबिटीज के मरीज को कुछ मीठा खाने का मन है तो वे भूलकर भी गुड को अपनी डाइट में ना जोड़ें।

शुगर की बीमारी में कौन सा मीठा खाना चाहिए?

गुड़ के अलावा कुछ अन्य विकल्प हैं, रोगी उन्हें अपनी डाइट में जोड़ सकता है। डायबिटीज के रोगी शकरकंद खा सकते हैं। बता दें कि शकरकंद के अंदर फाइबर भी पाया जाता है जो शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है। मीठे की क्रेविंग को शांत करने के लिए डायबिटीज के रोगी संतरे को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इससे हमें विटामिन सी, फाइबर और मिनरल्स पाए जाते हैं जो डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - लगातार 5 दिन नूडल्स खाने से शरीर को होते हैं ये बड़े नुकसान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 24 October 2024 at 09:57 IST