अपडेटेड 23 October 2024 at 08:54 IST

लगातार 5 दिन नूडल्स खाने से शरीर को होते हैं ये बड़े नुकसान

How do noodles affect your body? क्या नूडल्स खाना सेहत के लिए हानिकारक है? क्या एक हफ्ते तक नूडल्स खाना ठीक है? नूडल्स खाने के क्या नुकसान हैं? जानें यहां...

Is it OK to eat noodles for a week
Is it OK to eat noodles for a week | Image: freepik

How do noodles affect your body? बच्चे हों या बूढ़ें सभी को बाहर का खाना अपनी तरफ आकर्षित करता है। उन्हीं में नूडल्स भी हैं, जिन्हें लोग बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन वे ये नहीं जानते कि यदि नूडल्स 5 से 6 दिन लगातार खाए जाएं या एक हफ्ते खाए जाएं तो इसके कारण सेहत को कई नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। ऐसे में इन नुकसानों के बारे में पता होना जरूरी हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नूडल्स खाने से सेहत को क्या क्या नुकसान हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

क्या लगातार 5 दिन नूडल्स खाना ठीक है?

  • नूडल्स खाने से व्यक्ति के शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। बता दें कि इसके अंदर ग्लाइसेमिक इडेक्स काफी ज्यादा होता है ऐसे में ये शुगर लेवल को बड़ा सकता है। 
  • नूडल्स के अंदर कोई भी पोषक तत्व नहीं पाया जाता है जबकि शरीर के लिए फाइबर और विटामिंस जरूरी होते हैं। ऐसे में शरीर में भी न्यूट्रिशन की कमी हो जाती है। 
  • यदि नियमित रूप से नूडल्स का सेवन किया जाए तो यह आपके शरीर में चर्बी को बढ़ा सकता है। ये हाई कैलोरीज फूड भी होता है। ऐसे में ये आपका वजन भी बढ़ा सकता है। 
  • रोजाना नूडल्स खाने से पाचन क्रिया खराब हो सकती है। इसके अलावा व्यक्ति को पेट फूलने की समस्या, गैस, एसिडिटी, क्ज आदि समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। 
  • यदि नियमित रूप से नूडल्स का सेवन किया जाए तो मेटाबॉलिक सिड्रोम की समस्या हो सकती है। इसके चलते व्यक्ति को डायबिटीज, दिल से जुड़ी बीमारी आदि समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। 
  • यदि 5 से 6 दिन लगातार नूडल्स का सेवन किया जाए तो व्यक्ति को लिवर से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। 

नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि 5 से 6 दिन नूडल्स खाने से हमारे शरीर में कई नकारात्मक बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में हम सलाह देते हैं कि व्यक्ति को अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को जोड़ना चाहिए।

ये भी पढ़ें - Khoon Kaise Badhaye: 10 दिन में खून कैसे बढ़ाएं?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 23 October 2024 at 08:50 IST