अपडेटेड 17 August 2024 at 19:45 IST
Jaggery: गुड़ की तासीर क्या होती है? जानें गुड़ कब नहीं खाना चाहिए...
jaggery is hot or cold for body: क्या आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा है कि गुड़ की तासीर क्या होती है और इसके क्या नुकसान हैं। जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Does jaggery have side effects? गुड़ सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है। इससे न केवल व्यक्ति के शरीर से कई समस्याओं को बाहर निकाला जा सकता है बल्कि ये शरीर को तंदुरुस्त और फिट भी बनाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गुड़ की तासीर क्या होती है और इसका सेवन कब नहीं करना चाहिए?
अगर नहीं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गुड़ का सेवन कब करें और इसकी तासीर क्या होती है। पढ़ते हैं आगे…
गुड़ की तासीर कैसी होती है?
बता दें कि गुड़ की तासीर गर्म होती है। ऐसे में गर्मियों में गुड़ का सेवन थोड़ा सोच समझकर करना चाहिए। अत्यधिक सेवन करने से व्यक्ति को कई समस्याएं हो सकती हैं। गर्मियों के मौसम में गुड़ का सेवन सीमित मात्रा में ही करें या डॉक्टर की सलाह पर करें। वहीं सर्दियों में आप गुड़ का सेवन कर सकते हैं, जिससे सेहत फिट रहे।
गुड़ के नुकसान क्या हैं?
- बता दें, जैसा कि हमने पहले भी बताया गुड़ की तासीर गर्म होती है। वहीं गर्मियों में हम ठंडी चीजों का सेवन करते हैं जैसे- खीरा, सौंफ, तरबूज, खरबूज ककड़ी आदि। ऐसे में यदि इन चीजों के बाद में गुड़ का सेवन किया जाए तो शरीर में ठंडा गरम हो जाता है जिससे व्यक्ति को कई समस्याएं हो सकती हैं।
- अगर आपके शरीर का टेंपरेचर पहले से ही बड़ा हुआ है तो उस दौरान भी गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए। वरना शरीर का टेंपरेचर और बढ़ सकता है, जिसके कारण बुखार, डायरिया, उल्टी, दस्त आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
- बता दें कि यदि शरीर का तापमान बढ़ जाए तो उसके कारण ब्लड प्रेशर कम हो सकता है जिसकी वजह से चक्कर आने की समस्या, बेहोशी की समस्या आदि समस्याएं भी हो सकती हैं।
- यदि गर्मियों में गुड़ का सेवन किया जाए तो उसके कारण नाक से खून आने की समस्या भी हो सकती है।
- जैसा कि हमने पहले भी बताया, गुड़ की तासीर गर्म है। ऐसे में गुड़ के सेवन से शरीर में जलन की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 17 August 2024 at 19:45 IST