अपडेटेड 27 June 2025 at 12:40 IST
Jagannath Rath Yatra Wishes & Quotes 2025: निकल पड़ी है सवारी, जग के पालनहार की... जगन्नाथ रथयात्रा पर 10 संदेश
Jagannath Rath Yatra Wishes & Quotes 2025: जगन्नाथ रथयात्रा के पावन मौके पर यदि आप 10 संदेश अपनों को भेजना चाहते हैं तो यहां दिए गए कोट्स आपके काम आ सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Jagannath Rath Yatra Wishes & Quotes 2025: ओडिशा के पुरी में हर साल जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजित होती है। बता दें कि ये आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि यानी आज के दिन निकाली जाती है। ऐसे में ये यात्रा 10 दिन तक चलने वाली है। इस यात्रा में शआमिल होने के लिए देश-विदेश से लाखों-करोड़ो श्रद्धालु शामिल होने के लिए पुरी पहुंचते हैं। ऐसे में ये दिन किसी पर्व से कम नहीं होता है। आप अपनों को यदि इस दिन बधाई देना चाहते हैं तो यहां दिए कोट्स आपके काम आ सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपनों को जगन्नाथ रथ यात्रा की बधाई देने के लिए कौन-से संदेश भेज सकते हैं। पढ़ते हैं आगे….
जगन्नाथ रथ यात्रा पर संदेश (Jagannath Rath Yatra Wishes)
- रथ की रस्सी थामेंगे हमारे दोनों हाथ,
जीवन की रस्सी थामेंगे भगवान जगन्नाथ।
कर्म करेंगे हमारे हाथ,
रास्ते में आने वाले रोड़ों को हटाएंगे भगवान जगन्नाथ।।
रथयात्रा की शुभकामनाएं। - प्रभु श्री जगन्नाथ जी आप सभी को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जीवन में प्रेम और विश्वास ही भरें।।
रथ यात्रा की शुभकामनाएं - भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आपके
और परिवार के जीवन में नई ऊर्जा और आनंद लेकर आए।
यह साल मंगल और शुभ कार्यों से भरपूर हो जाए।
जगन्नाथ रथ यात्रा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।। - जय जगन्नाथ जय जगन्नाथ,
तेरा रहे मेरे सिर पर हाथ।
संग-संग जब तू रहता है नाथ
कैसे होगा मेरा अनर्थ।।
रथ यात्रा की शुभकामनाएं - धर्म युद्ध हो या कर्म युद्ध,
तू बने मेरा सारथी।
भगवान जगन्नाथ पूरी करें आपकी मुराद,
और हमेशा आपके सिर पर रहे उनका हाथ।।
जगन्नाथ रथ यात्रा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं - पुण्य भूमि पर आया है पर्व रथ यात्रा का,
मिटे हर दुख, मिले साथ प्रभु जगन्नाथ का।।
रथ यात्रा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं - यह पर्व आपके जीवन में पवित्रता और भक्ति भर जाए,
भगवान जगन्नाथ का रथ देख ही आपके जीवन में खुशियां का ढेर लग जाए।
आपके जीवन में धार्मिकता, संस्कार और आनंद आए,
और आप हमेशा सच्चे मार्ग पर चलते जाएं।।
जगन्नाथ रथ यात्रा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं - निकल पड़ी है सवारी, जग के पालनहार की,
खुशियों से भर जाए झोली, हर परिवार की।
जय जगन्नाथ। - देखो आया रथ जगन्नाथ का,
भक्ति में लीन हो रहा मन सबका।
जय जगन्नाथ। रथ यात्रा की शुभकामनाएं - चंदन की खुशबू,
बारिश की फुहार,
दिल में उम्मीदें
और अपनों का प्यार।
बहुत-बहुत शुभकामनाएं जगन्नाथ रथ यात्रा की
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 27 June 2025 at 12:40 IST