अपडेटेड 10 August 2024 at 12:15 IST

Happy Independence Day 2024 Wishes: दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें देशभक्ति से लबरेज ये संदेश

Happy Independence Day 2024 Wishes: 15 अगस्त के मौके पर आप अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को देशभक्ति के रंग में डूबे ये बधाई संदेश भेज सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Independence Day 2024
स्वतंत्रता दिवस 2024 | Image: Freepik

Happy Independence Day 2024 Wishes: भारत 15 अगस्त साल 1947 को आजाद हुआ था। जिसके बाद हर साल इसी दिन को हर भारतीय स्वतंत्रता दिवस के रूप में सेलिब्रेट करता है। आजादी के लिए कई लोगों ने अपना बलिदान दिया था। ये दिन उन्हीं शूरवीरों को याद करने के लिए मनाया जाता है।

15 अगस्त के दिन झंडा फहराकर, राष्ट्रगान गाकर और आपस में लड्डू बांटकर इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। कुछ लोग इस दिन आसमान में रंग-बिरंगी पतंगे भी उड़ाते हैं। वहीं इंटरनेट के जमाने में लोग एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी का बधाई संदेश भी भेजते हैं। ऐसे में अगर आप अपने करीबियों, दोस्तों या रिश्तेदारों को 15 अगस्त की शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो ये कोट्स, मैसेज, शायरी आपके काम आ सकती हैं।

स्वतंत्रता दिवस के लिए बधाई संदेश (Independence Day 2024 Wishes, Quotes, Messages, Shayari)

1.

दे सलामी इस तिरंगे को, जिससे तेरी शान है,
सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक दिल में जान है !
Happy Independence Day 2024

Advertisement

2.

आजादी का जोश कभी कम ना होने देंगे
जब भी जरूरत पड़ेगी देश के लिए जान लुटा देंगे
क्योंकि भारत हमारा देश है
अब दोबारा इस पर कोई आंच ना आने देंगे। 
Happy Independence Day 2024

Advertisement

3.

आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
Happy Independence Day 2024

5.

ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गंवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आए।
Happy Independence Day 2024

6.

सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा,
हम बुलबुले हैं उसके वो गुलसितां हमारा,
परबत वो सबसे ऊंचा हमसाया आसमां का,
वह संतरी हमारा वो पासबां हमारा!
Happy Independence Day 2024

7.

दाग गुलामी का धोया है जान लुटा कर,
दीप जलाए है कितने दीप बुझा कर,
मिली है जब ये आजादी तो फिर से इस आज़ादी को,
रखना होगा हर दुश्मन से आज बचाकर।
Happy Independence Day 2024

8.

ना सर झुका है कभी और ना झुकाएंगे कभी
जो अपने दम पे जिए सच में जिंदगी है वही
Happy Independence Day 2024

9.

देशभक्तों से ही देश की शान है
देशभक्तों से ही देश का मान है
हम उस देश के फूल हैं यारों
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है
Happy Independence Day 2024

10.

गंगा, यमुना, यहां नर्मदा
मंदिर, मस्जिद के संग गिरजा
शांति प्रेम की देता शिक्षा
मेरा भारत सदा सर्वदा !
Happy Independence Day 2024

11.

राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे
हर एक दिल में हिन्दुस्तान रहे,
देश के लिए एक-दो तारीख नहीं,
भारत मां के लिए ही हर सांस रहे!
Happy Independence Day 2024

12.

कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
Happy Independence Day 2024

13.

भारत के स्वतंत्रता का, सारे जग में मान,
दशकों से खिल रही, उसकी अद्भुत शान,
सब धर्मो को देकर मान रचा गया इतिहास का,
इसलिए हर देशवासी को इसमें है विश्वास।
Happy Independence Day 2024

14.

सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है
जहां जाति-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है
निश्छल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है
Happy Independence Day 2024

15.

ये आन तिरंगा है,ये शान तिरंगा है,
अरमान तिरंगा है,अभिमान तिरंगा है,
मेरी जान तिरंगा है!
Happy Independence Day 2024

16.

आज सलाम है उन वीरों को
जिनके कारण ये दिन आता है
वो मां भी खुशनसीब होती है
बलिदान जिसके बच्चों का देश के काम आता है!
Happy Independence Day 2024

ये भी पढ़ें: Independence Day Fashion: सिर चढ़कर बोलेगा देशभक्ति का रंग, बस इन टिप्स के साथ खुद को करें तैयार | Republic Bharat

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 10 August 2024 at 11:49 IST