अपडेटेड 10 August 2024 at 11:23 IST
Independence Day Fashion: सिर चढ़कर बोलेगा देशभक्ति का रंग, बस इन टिप्स के साथ खुद को करें तैयार
Independence Day 2024 Fashion Tips: देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तैयार है। ऐसे में देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए ऐसे तैयार हो सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Independence Day 2024: अगस्त का महीना देशभक्ति का महीना माना जाता है। इस महीने में हर भारतीय देशभक्ति के रंग से सराबोर रहता है। दरअसल, यह महीना भारत की आजादी का है, ये महीना स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने का है। इस साल 15 अगस्त को देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है।
वहीं अगर आप भी इस जश्न में शामिल होना चाहते हैं और आप चाहते हैं कि आपका लिबाज आपके मन की ही तरह देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ हो तो आपको यहां दिए गए कुछ आसान फैशन टिप्स फॉलो करने चाहिए।
महिलाओं के लिए फैशन टिप्स
तिरंगे के रंगों का सूट
स्वतंत्रता दिवस पर अगर आप देशभक्ति के रंग में रंगी हुई दिखना चाहती हैं तो आप ट्राई कलर सूट पहन सकती हैं। इसके लिए आप सफेद कुर्ते के साथ हरे रंग की पजामी, पलाजो या सलवार पहन सकती हैं। आप इस आउटफिट को तिरंगा स्टाइल या ऑरेंज कलर के दुपट्टे के साथ पूरा कर सकती हैं।
Advertisement
व्हाइट साड़ी
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप व्हाइट कलर की साड़ी भी पहन सकती हैं। अपने इस लुक को आप तिरंगे के रंग की चूड़ियों के साथ कंप्लीट कर सकती हैं। स्वतंत्रता दिवस के लिए ये काफी एलिगेंट और क्लासी लुक लगेगा।
Advertisement
ट्राई कलर चूड़ियां
आप किसी भी तरह के व्हाइट एथनिक आउटफिट के साथ हाथों में ट्राई कलर चूड़ियां पहन सकती हैं। इससे आपका लुक सिंपल और एलिगेंट लगेगा।
तिरंगे के रंग में रंगा दुपट्टा
अगर आपके पास व्हाइट कुर्ता सेट है तो आपको सिर्फ एक ट्राई कलर दुपट्टे की जरूरत है। ये लुक स्वतंत्रता दिवस पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है। इससे आप देशभक्ति के रंग में रंगी हुई नजर आएंगी।
तिरंगे की बिंदी
महिलाएं इस दिन सिंपल बिंदी लगाने के बजाय तिरंगे के रंग में रंगी हुई बिंदी लगा सकती हैं। इससे आपका लुक स्वतंत्रता दिवस के लिए एकदम परफेक्ट लगेगा।
पुरुषों के लिए फैशन टिप्स
खादी का कुर्ता
स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर पुरुष खादी का सिंपल कुर्ता पहन सकते हैं। ये आपको किसी भी मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। इस दिन के लिए आप व्हाइट या किसी और लाइट कलर का कुर्ता पहन सकते हैं।
नेहरू जैकेट
व्हाइट कलर के कुर्ते के साथ आप ऑरेंज रंग की नेहरू जैकेट कैरी कर सकते हैं। ये काफी क्लासी लगेगा। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए ये आउटफिट सबसे बेस्ट रहेगा। ये आजादी के रंग को भी दर्शाता है।
ट्राई कलर स्कार्फ
व्हाइट कुर्ता, ब्लू जीन्स के साथ पुरुष गले में ट्राई कलर स्कार्फ पहन सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये लुक उन्हें परफेक्ट वाइब देगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 10 August 2024 at 11:23 IST