अपडेटेड 10 August 2024 at 09:37 IST

Shaniwar Upay: लगातार 7 शनिवार करें ये आसान उपाय, हर बाधा होगी दूर; बढ़ेगा मान-सम्मान

Shaniwar Ke Upay: अगर आप शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको लगातार सात शनिवार ये उपाय जरूर करने चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Shani Dev
शनिवार के उपाय | Image: shutterstock

Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में शनिवार (Shaniwar) का दिन न्याय के देवता भगवान शनि (Lord Shani) को समर्पित किया गया है। सनातन धर्म में भगवान शनिदेव का बहुत विशेष स्थान है। पुराणों में शनि देव को धर्मराज और कर्म फल दाता कहा गया है जिसका अर्थ है व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसे फल या दंड देने वाला।

माना जाता है कि शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने से भगवान प्रसन्न होकर भक्त की झोली खुशियों से भर देते हैं और उसे मनचाहा वरदान देते हैं। इतना ही नहीं अगर आप सात शनिदार तक लगातार कुछ विशेष उपाय करते हैं तो शनिदेव आपको आर्थिक संकटों, दुख-परेशानियों से उबाकर आपके जीवन को खुशहाली से भर देंगे। तो चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं उन उपायों के बारे में जिन्हें आपको लगातार सात शनिवार तक करना है।

सात शनिवार तक करें ये खास उपाय (7 Shaniwar ke liye upay)

कुत्तों की सेवा

लगातार सात शनिवार तक श्वान यानी काले कुत्ते की सेवा करने से कर्मफल दाता शनिदेव जल्दी प्रसन्न होकर व्यक्ति के सभी दुखों का नाश करते हैं और उसके जीवन को खुशियों से भर देते हैं। आप चाहे तो सप्ताह के सभी दिन कुत्तों की सेवन कर सकते हैं।

Advertisement

दान करें

वैसे तो दान करना काफी पुण्य का काम होता है लेकिन अगर आप लगातार सात शनिवार गरीब और असहाय लोगों को भोजन, कपड़े तथा अन्य जरूरत का सामान दान करते हैं तो इससे शनिदेव खुश होकर आप और आपके परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

Advertisement

पीपल के पेड़ की पूजा

शनिवार के दिन व्रत करने के साथ-साथ पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करें। लगातार सात शनिवार तक शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे जल चढ़ाकर तिल के तेल का दीपक जलाएं। ये उपाय मान-सम्मान बढ़ाने में मदद करेगा।

कौवे को खिलाएं रोटी

शनिदेव की कृपा पाने के लिए आपको सात शनिवार तक कौवे को रोटी खिलानी चाहिए। ऐसा करने से आपकी बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान आसानी से हो जाता है।

सरसों का तेल चढ़ाएं

लगातार सात शनिवार तक शनि मंदिर जाकर शनिदेव पर सरसों का तेल अवश्य चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में चल रहे सभी दुख-परेशानियों का नाश होगा और आपका जीवन धन-धान्य से भरा रहेगा। 

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: फ्यूल रेट में बदलाव, जानिए कहां हुआ सस्ता और कहां महंगा; करें चेक

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 10 August 2024 at 09:37 IST