अपडेटेड 1 July 2025 at 17:23 IST
Planting: बारिश के मौसम में नहीं किया ये काम तो लग सकती है पौधों में फफूंदी, प्लांट हो जाएंगे खराब
How to Remove Fungus From Plant During Rainy Season: घर के बागीचे को खूबदूरत बनाने के लिए पौधों की सही तरीके से देखभाल करना बेहद जरूरी होता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How Do You Stop Fungus From Growing on Plants: घर को खूबसूरत बनाने के लिए हम आए दिन तरह-तरह की चीजों की मदद लेते हैं और घर को सजाते हैं। ऐसे में इन सब में पेड़-पौधों को अधिक पसंद किया जाता है। घर में बागीचा हो या बालकनी में छोटा सा गार्डन, ताजी हवा के साथ सकरात्मक ऊर्जा यह लेकर ही आते हैं।
वहीं बारिश के दिनों में इन पेड़-पौधों में फफूंदी लग जाती है और देखते ही देखते यह खराब होने लगते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे करें इन पौधों की देखभाल और जानेंगे कैसे इन्हें फफूंदी लगने से बचाया जा सकता है-
दूध का करें छिड़काव
दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है और इसका स्प्रे पौधों पर करने से इनपर एक लेयर तैयार होती है, जो पेड़-पौधों पर लगे फंगस यानी फफूंदी को बढ़ने से रोकने में मदद करती है। इसे आप थोड़े से पानी के साथ में मिक्स करके स्प्रे तैयार करें और अच्छी तरह से घर के बागीचे में लगे पेड़-पौधों पर छिड़क दें।
दालचीनी आएगी काम
पौधे को किसी भी तरह के कीड़े और फंगस से बचाने के लिए दालचीनी बेहद प्रभावी मानी जाती है। इसमें एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो पौधों में धूप की कमी के कारण हुए फंगस को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। आप चाहें तो दालचीनी से बना स्प्रे भी इस्तेमाल कर सकती हैं अन्यथा इसके पाउडर को पौधे के गमले की मिट्टी में मिलाकर भी नुस्खा आजमाया जा सकता है।
Advertisement
नीम का तेल है असरदार
नीम का तेल हर तरह के इन्फेक्शन जैसे पौधों में लगे फंगस को हटाने में सहायता करता है। बता दें कि यह एक नेचुरल फंगीसाइड है। इसे लिक्विड सोप में पानी और नीम के तेल को मिलाकर स्प्रे तैयार किया जा सकता है। इसका छिड़काव पौधे पर सीधे करें।
इसी तरह की अन्य जानकारी जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 1 July 2025 at 17:18 IST