अपडेटेड 29 June 2025 at 23:45 IST
घर के किचन की सिंक या बाथरूम की नाली से निकलने वाले कानखजूरे किसे पसंद होते हैं। देखने में डरावने, तो वहीं शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। दरअसल, यह गंदगी और ठंडी जगह में रहना पसंद करते हैं। ऐसे में यह पानी में ही ज्यादातर देखे जाएंगे। बात अगर घर की सफाई की करें तो बरसात के मौसम में यह बेहद मुश्किल टास्क बन जाता है।
वहीं यह डरावने कानखजूरे ज्यादातर मॉनसून सीजन में ही दिखाई देते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं इन्हें भगाने का घरेलू उपाय ताकि बिना पैसे खर्चे आप घर में मौजूद चीजों से इनका सफाया कर अपने घर को साफ-सुथरा बना सकें।
घर के किचन या बाथरूम से कानखजूरे भगाने के लिए आप घर में मौजूद चीजों से मिश्रण तैयार कर सकते हैं। इसकी मदद से आप आसानी से इन जिद्दी कानखजूरे का सफाया कर सकते हैं।
कनखजूरा घर से भगाने के लिए आपको नमक, लाल मिर्च, चूना, पानी और रिफाइन्ड ऑइल काम में आएगा। इन्हीं चीजों की मदद से आप घर में मिश्रण तैयार कर सकते हैं।
इसी तरह की अन्य जानकारी जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।
पब्लिश्ड 29 June 2025 at 23:45 IST