अपडेटेड 11 February 2026 at 14:42 IST
Woolen Clothes Storing Tips: गर्मियां शुरू होने से पहले कर लें ये काम, ऐसे रखें वूलन कपड़े, वरना फंगस और कीड़े कर देंगे खराब
Woolen Clothes Storing Tips: गर्मियों का मौसम शुरू होने वाला है, इससे पहले सर्दियों के कपड़ों को सही तरीके से रखना जरूरी होता है। ताकि वूलन कपड़ें फंगस और कीड़ों की वजह से खराब न होने पाएं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Woolen Clothes Storing Tips: सर्दियों का मौसम जैसे ही खत्म होता है, वैसे ही इस बात की चिंता सताने लगती है कि वूलेन कपड़ों को कैसे स्टोर करें। अगर इन्हें ठीक तरह से नहीं रखा जाए तो इनमें फंगस, बदबू, कीड़े या रोएं लग सकते हैं। खासकर स्वेटर और जैकेट जल्दी खराब होने लगते हैं। इसलिए गर्मियां शुरू होने से पहले वूलन कपड़ों को साफ, सूखा और सही तरीके से पैक करना बेहद जरूरी होता है, ताकि अगली सर्दियों में उन्हें बिना किसी परेशानी के दोबारा पहना जा सके। आइए आपको कुछ तरीकों के बारे में बताते हैं जिन्हें फॉलो करके आप वूलेन कपड़ों को बिलकुल सेफ तरीके से रख सकते हैं।
वूलन कपड़े स्टोर करने से पहले क्या करें
वूलन कपड़ों को रखने से पहले कपड़ों को पूरी तरह से साफ करके सूखा लें। सभी कपड़ों को हल्की धूप में कुछ समय के लिए जरूर रखें, ताकि नमी और कीड़े खत्म हो सकें। गीले या हल्के नम कपड़ों को सीधे पैक करने से उनमें फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए स्टोरेज से पहले कपड़ों को अच्छी तरह हवा लगवाना जरूरी है।
सही स्टोरेज बैग या बॉक्स चुनें
वूलन कपड़ों को रखने के लिए सही स्टोरेज बैग या बॉक्स चुनना बहुत जरूरी होता है। लंबे समय के लिए वैक्यूम बैग का इस्तेमाल करने से ऊन के नेचुरल फाइबर को नुकसान पहुंच सकता है। बेहतर होता है कि कॉटन बैग या बॉक्स का उपयोग किया जाए, जिससे कपड़ों में हवा का संचार बना रहे और वे खराब न हों।
नमी से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके
वूलन कपड़ों में नमी बहुत जल्दी हो जाती है। स्टोरेज बॉक्स में सिलिका जेल, चूना या अखबार के टुकड़े रखने से अतिरिक्त नमी सोखने में मदद मिलती है। इससे कपड़ों में बदबू भी नहीं आती है। कपड़ों के बीच अखबार रखने से उनकी शेप भी बनी रहती है और नमी का असर कम होता है।
Advertisement
नीम की पत्तियां और घरेलू उपाय
कपड़ों को कीड़ों से बचाने के लिए नीम की पत्तियां या तेजपत्ता रखना एक घरेलू उपाय होता है। आप चाहें तो लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे कपड़ों में ताजगी बनी रहती है और कीड़े दूर रहते हैं।
सूखी और हवादार जगह पर रखें कपड़े
वूलन कपड़ों को हमेशा सूखी और हवादार जगह पर स्टोर करके रखना चाहिए। सीलन वाली जगह पर रखने से कपड़ों में बदबू और फंगस लग सकती है। अलमारी या स्टोरेज एरिया की सफाई पहले से कर लें और सुनिश्चित करें कि वहां बिलकुल भी नमी न मौजूद हो।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 11 February 2026 at 14:42 IST