अपडेटेड 11 February 2026 at 13:09 IST
Hair Care Tips: नीचे से झाड़ू जैसे बालों से अगर हो गए हैं परेशान, तो अपनाएं ये 6 आसान टिप्स और पाएं सिल्की स्ट्रॉन्ग हेयर
Hair Care Tips: अगर आपके भी झाड़ू जैसे बाल हो गए हैं और आप उनसे परेशान हैं, तो आप अभी ये 6 आसान टिप्स को अपनाकर सिल्की और स्ट्रॉन्ग हेयर पा सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Hair Care Tips: आज के समय में लंबे, घने और मजबूत बाल हर किसी को अच्छे लगते हैं। लेकिन बढ़ते प्रदूषण, केमिकल से बने हुए प्रोडक्ट्स और गलत लाइफस्टाइल के कारण बालों का नीचे से झाड़ू जैसा हो जाना और दोमुंहे बालों की समस्या बहुत कॉमन हो गई है। बालों में नमी की कमी, ज्यादा हीट स्टाइलिंग, केमिकल ट्रीटमेंट और पोषण की कमी इसके मुख्य कारण हैं। जब बालों की बाहरी परत कमजोर हो जाती है तो बाल नीचे से फटने लगते हैं और स्प्लिट एंड्स बन जाते हैं। यह समस्या न सिर्फ बालों की खूबसूरती कम करती है बल्कि उनकी ग्रोथ भी रोक देती है। अच्छी बात यह है कि सही देखभाल और कुछ आसान उपाय अपनाकर इस परेशानी से राहत पाई जा सकती है।
तेल मालिश
सप्ताह में दो से तीन बार नारियल, बादाम, आंवला या अरंडी का तेल हल्का गुनगुना करके बालों में लगाएं। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और जड़ों को गहराई से पोषण मिलता है। रोजाना ऑयलिंग से बालों की ड्रायनेस कम हो जाती है और दोमुंहे बालों की समस्या कम हो जाती है।
बैलेंस डाइट
मजबूत बालों के लिए बाहरी देखभाल के साथ सही खानपान भी जरूरी है। खाने में प्रोटीन, आयरन, ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई से भरपूर चीजें शामिल करें। दालें, हरी सब्जियां, अंडा, मछली, ड्राई फ्रूट्स और पर्याप्त पानी बालों की सेहत को बेहतर बनाते हैं।
हीट और केमिकल से दूरी
बार- बार स्ट्रेटनर, कर्लिंग आयरन और हेयर ड्रायर का इस्तेमाल बालों की नमी को खत्म कर देता है। केमिकल बेस्ड शैंपू और हेयर कलर भी बालों को कमजोर बनाते हैं। बेहतर होगा कि सल्फेट फ्री प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें और नेचुरल तरीकों से बालों को स्टाइल करें।
Advertisement
समय पर ट्रिमिंग
हर छह से आठ हफ्ते में बालों की ट्रिमिंग कराने से दोमुंहे बाल हट जाते हैं और नए बाल हेल्दी तरीके से बढ़ते हैं। यह बालों को घना और सुंदर बनाए रखने का आसान तरीका होता है।
नेचुरल हेयर मास्क
सप्ताह में एक बार दही, अंडा, मेथी, एलोवेरा या केले का हेयर मास्क लगाएं। ये नेचुरल चीजों से बालों को गहराई से पोषण देता है। बालों की ड्रायनेस कम करती हैं। नियमित इस्तेमाल से बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं।
Advertisement
सही हैंडलिंग
गीले बालों में जोर से कंघी करने से बाल टूटते हैं। बाल धोने के बाद उन्हें माइक्रोफाइबर तौलिए या सूती कपड़े से हल्के हाथों से सुखाएं। धूप और प्रदूषण से बचाव के लिए स्कार्फ या टोपी का इस्तेमाल करें।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 11 February 2026 at 13:09 IST