Onion Smell: प्याज खाते ही मुंह से उठने लगती है भयंकर बदबू? इन 5 किचन आइटम्स से चुटकियों में गंध होगी दूर

गर्मियों में प्याज खाने या काटने के बाद अक्सर हाथ और मुंह से तेज गंध आती है। जिससे कई बार शर्मिंदगी महसूस होती है। हम यहां बताने जा रहे हैं 5 घरेलू तरीके जिन्हें अपनाकर आप प्याज की बदबू से तुरंत राहत पा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर।

onion smell hands removal
मुंह और हाथों से प्याज की गंध आ रही है, बदबू भगाने के तरीके | Image: Freepik

Onion Smell Remove: रसोई में प्याज पूरे खाने का स्वाद बढ़ा देता है, साथ ही गर्मियों में ये शरीर को अंदर से ठंडक भी देता है। लेकिन प्याज खाने या काटने के बाद अक्सर हाथों और मुंह में से तेज बदबू आने लगती है। क्योंकि प्याज में मौजूद सल्फर कंपाउंड्स मुंह से फेफड़ों तक पहुंचकर लंबे समय तक गंध पैदा करते रहते हैं। प्याज की तेज बदबू आने के कई बार ग्रुप में शर्मिंदगी मेहसूस होती है। इस समस्या से निपटने के लिए कुछ आसान और कारगर उपाय हैं, जिन्हें आप अपना सकते हैं। 

प्याज खाने के बाद खा सेब

प्याज खाने के कुछ देर बाद एक सेब खा लें। सेब में मौजूद नेचुरल एंजाइम्स प्याज के सल्फर कंपाउंड्स को तोड़ने में मदद करते हैं। इससे सांसों की दुर्गंध काफी हद तक कम हो जाती है।

नींबू और सिट्रस फ्रूट्स खाएं

नींबू में बदबू हटाने की क्षमता शानदार होती है। हाथों पर थोड़ा सा नींबू का रस रगड़ें या नींबू पानी से मुंह कुल्ला कर लें। इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड बैक्टीरिया को मारता है और गंध को तुरंत खत्म करता है।

ग्रीन टी पिएं

ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये प्याज की गंध पैदा करने वाले तत्वों को नष्ट करते हैं। खाने के बाद एक कप गर्म ग्रीन टी से पीने से मुंह तरोताजा रहता है और बैक्टीरिया का प्रभाव घटता है।

Advertisement

स्टेनलेस स्टील और नमक

एक अनोखा लेकिन कारगर तरीका ये भी है कि स्टेनलेस स्टील पर हाथ रगड़ लें। स्टील के अणु प्याज के सल्फर से जुड़कर गंध को स्किन से अलग कर देते हैं। इसके अलावा हाथों पर नमक रगड़कर धोने से भी बदबू कम हो जाती है।

बेकिंग सोडा और विनेगर

मुंह की दुर्गंध के लिए एप्पल साइडर विनेगर या बेकिंग सोडा वाले पानी से कुल्ला करें। बेकिंग सोडा से मुंह की बदबू कम होती है। जिससे बैक्टीरिया नहीं बढ़ पाते और बदबू कंट्रोल रहती है। ये सभी उपाय सस्ते, आसान और घर में मिलने वाली सामग्री से ही किए जा सकते हैं। अगली बार प्याज खाने या काटने के बाद इन तरीकों को आजमाएं और तरोताजा महसूस करें।

Advertisement

यह भी पढ़ें: संक्रमित और खतरनाक कुत्तों को 'मौत का इंजेक्शन' दिया जाए, SC का फैसला

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड