Sardi me Dahi Jamane ka Tareeka: सर्दी में इन गलतियों की वजह नहीं जमता है दही, यहां पढ़ें जमाने का सही तरीका
Sardi me Dahi Jamane ka Tareeka: सर्दियां जैसे ही शुरु होती है। दही जमाना मुश्किल हो जाता है। कई घंटों तक रखने के बाद भी दही नहीं जम पाता है। इसलिए आइए हम आपको इस लेख में दही जमाने के सही तरीके के बारे में बताएंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Sardi me Dahi Jamane ka Tareeka: कई लोगों को दही खाने के बेहद शौक होता है। वह मौसम नहीं देखते हैं। बस जब भी मिल जाए तो खाने से पीछे नहीं हटते हैं। इतना ही नहीं, दही से जुड़े कई रेसिपी लोग बनाते हैं। जैसे कि बूंदी का रायता, दही भल्ले और यहां कि लोग आलू पराठे के साथ दही खाते हैं। वहीं कई लोग सर्दियों में दही जमाते हैं तो ये सही से नहीं जमता है। इसलिए हम आपको इस लेख में विस्तार से सर्दी में दही जमाने के सही तरीके के बारे में बताएंगे।
ठंडा दूध इस्तेमाल करना
- दही जमाने के लिए कभी भी फ्रिज से निकला हुआ या ठंडा दूध इस्तेमाल न करें। ठंडे तापमान में दही जमाने वाले जीवाणु काम नहीं कर पाते।
- दूध को केवल गुनगुना करने से काम नहीं चलेगा। ठंड में दूध को थोड़ा ज्यादा गर्म करना पड़ता है।
दही का स्टार्टर कम डालना
- अगर आप कम जोरन डालते हैं तो उसमें अच्छे लैक्टोबेसिलस कम होने के कारण दही जमने में बहुत समय लगेगा या वह पतला रह जाएगा। ठंड में अगर आप दही के बर्तन को रसोई के काउंटर पर या किसी खुली जगह पर छोड़ देते हैं, तो बाहरी ठंडी हवा के कारण दही ठीक से नहीं जम पाता है।
- दही को बार-बार हिलाने या खोलकर चेक करने से उसकी गर्मी बाहर निकल जाती है, जिससे जमने की रुक जाती है।
सर्दी में दही जमाने का सही तरीका क्या है?
- दूध को उबाल लें और फिर उसे ठंडा होने दें।
- गर्मी में हम दूध को गुनगुना रखते हैं, लेकिन सर्दी में यह गुनगुने से थोड़ा ज्यादा गर्म होना चाहिए। उंगली से चेक करने पर दूध इतना गर्म होना चाहिए कि आप उसे 5-6 सेकंड तक आसानी से सहन कर सकें। बहुत ज्यादा गर्म दूध जोरन को मार देता है और बहुत ठंडा दूध दही को जमने से रोकता है।
- दूध के तापमान को चेक करने के बाद ही इसमें पहले से जमा हुआ दही मिलाएं।
- एक लीटर दूध के लिए आप एक से डेढ़ चम्मच जोरन का इस्तेमाल करें। जावन को एक किनारे पर डालने के बजाय, पूरे दूध में अच्छी तरह मिला दें।
सर्दी में दही जमाने के लिए गर्म स्थान चुने
- ठंड में दही जमाने के लिए गर्म जगह की जरूरत होती है।
- दही के बर्तन को ढक दें और फिर उसे किसी गर्म जगह पर रखें। आप चाहें तो आटे के ड्रमं में या फिर शॉल से ढक दें।
सर्दी में दही जमाने के लिए 8 या 12 घंटे हैं जरूरी
सर्दी में दही जमने में 8 से 12 घंटे या उससे भी अधिक समय लग सकता है। जल्दीबाजी न करें और दही के बर्तन को बिल्कुल न हिलाएं। एक बार जम जाने के बाद, इसे और गाढ़ा करने के लिए 1-2 घंटे फ्रिज में रख दें।