अपडेटेड 9 February 2026 at 21:44 IST
Suji Fara Recipe in Hindi: तला-भुना छोड़िए, खाइए भाप में बने हेल्दी सूजी फरा; बिना झंझट वाला पौष्टिक नाश्ता
Suji Fara Recipe in Hindi: अगर आप तेल-मसाले वाले भारी नाश्ते से ऊब चुके हैं और कुछ ऐसा तलाश रहे हैं जो हेल्दी, हल्का और स्वादिष्ट हो, तो सूजी फरा आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन बन सकता है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Suji Fara Recipe in Hindi: आज के दौर में जब हर कोई फिटनेस और हेल्दी डाइट की ओर बढ़ रहा है, तो सुबह के नाश्ते में 'क्या खाएं' यह एक बड़ा सवाल बन जाता है। अक्सर हमें लगता है कि स्वादिष्ट खाना मतलब ढेर सारा तेल और मसालों का खेल। लेकिन, अगर मैं आपसे कहूं कि आप बिना एक बूंद तेल या फिर कम से कम तेल में एक ऐसा नाश्ता बना सकते हैं, जो स्वाद में भी अच्छा है और आपकी हेल्द के लिए फीट है। आइए आपको इस लेख में सूजी के फरे बनाने के बारे में बताएंगे, जिसे आप बड़े ही कम समय में बना सकते हैं और आप इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं।
सूजी के फरे आपकी सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है?
सूजी के फरे को बनाने में जीरो ऑयल लगता है और इसे पाचन के लिए भी बेहद आसान होता है। इतना ही नहीं, आप इसे झटपट तैयार कर सकते हैं। आपको बता दें सूजी में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। साथ ही चावल के आटे के मुकाबले सूजी को संभालना और गूंथना ज्यादा आसान है।
सूजा के फरे बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
अगर आप पौष्टिक खाना चाहते हैं तो आप इस रेसिपी में जान लीजिए कि क्या-क्या सामग्री लगेगी।
- सूजी
- पानी
- नमक
- तेल
- स्टफिंग
- चना दाल
- उड़द दाल
- हरी मिर्च
- अदरक
- हरा धनिया
- हींग, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक।
Advertisement
सूजी के फरे किस तरह बनाएं?
- एक कढ़ाई में पानी, नमक और थोड़ा तेल डालकर उबालें। जब पानी उबलने लगे, तो धीरे-धीरे सूजी डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें। जब सूजी पानी सोख ले और डो की तरह दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें और इसे 5 मिनट ढककर छोड़ दें। ठंडा होने पर इसे हाथों से मसलकर चिकना गूंथ लें।
- भिगोई हुई दालों का पानी निकालकर उन्हें मिक्सर में डालें। इसमें अदरक, हरी मिर्च और हींग डालकर दरदरा पीस लें । अब इस पेस्ट में नमक, जीरा, हल्दी और हरा धनिया मिलाकर एक तरफ रख दें।
- सूजी के आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ें और उन्हें पूरी की तरह बेल लें। बीच में एक चम्मच दाल का पेस्ट रखें और इसे आधा मोड़ दें, लेकिन किनारों को पूरी तरह बंद न करें।
- एक स्टीमर या इडली मेकर में पानी गरम करें। जाली वाली प्लेट पर थोड़ा तेल लगाकर फरा को उसमें रखें। इसे तेज आंच पर 10-12 मिनट तक भाप में पकने दें। जब दाल सख्त हो जाए और सूजी चमकने लगे, तो समझ लीजिए फरा तैयार है।
- अगर आप इसे थोड़ा चटपटा बनाना चाहते हैं, तो राई, करी पत्ता और तिल का तड़का लगाकर फरा को हल्का फ्राई कर सकते हैं। इससे इसका क्रंच बढ़ जाता है।
- आप सूजा के फरे के साथ धनिया की चटनी भी बनाकर खा सकते हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 9 February 2026 at 21:44 IST