अपडेटेड 9 February 2026 at 19:33 IST
Blood River: बर्फ के इस रेगिस्तान में बहती है खून की नदी, जानें क्या है रहस्य
Blood River: अंटार्कटिका की धरती पर एक ऐसा रहस्यमयी नदी है, जिसमें बर्फ से लाल रंग की नदी बह रही है। इसे ब्लड फॉल्स कहा जाता है। आखिर इस लाल रंग की नदी का रहस्य क्या है? आइए जानते हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Blood River: अंटार्कटिका जिसे हम दुनिया के सबसे शांत और बर्फीले महाद्वीप के रूप में जानते हैं, अपने भीतर कई ऐसे रहस्य समेटे हुए है जो विज्ञान की समझ से भी परे लगते हैं। इन्हीं रहस्यों में से एक 'ब्लड फॉल्स' है। पहली नजर में ऐसा लगता है जैसे बर्फ की सफेद चादर को चीरकर खून की कोई धारा बह रही हो। लेकिन क्या यह वास्तव में कोई अलौकिक घटना है या इसके पीछे विज्ञान का कोई गहरा गणित छिपा है? आइए, इस 'खूनी झरने' के रहस्य के बारे में जानते हैं।
टेलर ग्लेशियर का रहस्य क्या है?
अंटार्कटिका की मैकमर्डो ड्राई वैली में स्थित यह झरना करीब पांच मंजिला ऊंचा है। यह टेलर ग्लेशियर से निकलकर 'लेक बॉनी' में गिरता है। इस विचित्र झरने की खोज सबसे पहले 1911 में ऑस्ट्रेलियाई भू-विज्ञानी थॉमस ग्रिफ़िथ टेलर ने की थी। शून्य से 19 डिग्री नीचे के तापमान में भी पानी का न जमना और उसका रंग सुर्ख लाल होना, शोधकर्ताओं के लिए एक सदी से बड़ी पहेली बना हुआ था।
ये भी पढ़ें - Holi Special Dahi Vada Recipe: होली पर बनाएं ये स्पेशल सुपर सॉफ्ट दही वड़े, जानें पूरी सामग्री और बनाने का तरीका
लाल रंग के पीछे है विज्ञान
रिसर्च के अनुसार, लाल रंग की नदी लाल शैवाल के कारण है। जिसे लाल अलगी कहते हैं। लेकिन 2017 में हुए आधुनिक शोध ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया। लाखों साल पहले जब समुद्र का स्तर बढ़ा, तो यह पानी वहां जमा हो गया और बाद में ग्लेशियर की मोटी परतों के नीचे कैद हो गया। यह पानी न तो सूरज की रोशनी देख पाता है और न ही इसे ऑक्सीजन मिलती है। ग्लेशियर की बर्फ जब नीचे की चट्टानों को रगड़ती है, तो उसमें मौजूद लोहा पानी में मिल जाता है।
Advertisement
जैसी यह ऑयरन युक्त खारा पानी ग्लेशियर की दरारों से बाहर निकलता है और बाहरी हवा के संपर्क में आता है, इसमें मौजूद लोहा ऑक्सीडाइज हो जाता है। आसान भाषा में कहें तो, हवा से मिलते ही पानी में मौजूद लोहे को 'जंग' लग जाता है, जिससे इसका रंग गहरा लाल हो जाता है। बिल्कुल किसी ताजे घाव से बहते खून की तरह।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 9 February 2026 at 19:33 IST