अपडेटेड 16 March 2026 at 12:01 IST

Soyabean Paratha Recipe: रहना है फिट और स्वाद भी चाहिए हिट? तो नाश्ते में खाएं हाई प्रोटीन वाला सोयाबीन पराठा; बनाना भी है आसान

High Protein Paratha Recipe: अगर आप रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं, तो एक बार सोयाबीन पराठा जरूर ट्राई कर सकते हैं। यह स्वाद में भी लाजवाब है और सेहत के लिए भी फायदेमंद रहेगा।

how to make soyabean paratha at home healthy and tasty recipe for breakfast high protein diet
सोयाबीन पराठा रेसिपी | Image: AI/Freepik

Healthy Paratha Recipe: अगर आप चाहते हैं कि आपका नाश्ता स्वादिष्ट भी हो और सेहत के लिए फायदेमंद भी, तो सोयाबीन पराठा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। सोयाबीन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ फिट रखने में भी मदद करते हैं।

बता दें कि यह पराठा बनाने में बहुत आसान है और कम समय में तैयार हो जाता है। आइए जानते हैं घर पर स्वादिष्ट और हेल्दी सोयाबीन पराठा बनाने की आसान रेसिपी।

सोयाबीन पराठा बनाने के लिए सामग्री

Uploaded image
  • 1 कप सोयाबीन (भिगोया हुआ)
  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 2 हरी मिर्च 
  • 1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • पराठा सेकने के लिए तेल या घी

सोयाबीन पराठा बनाने की विधि

  • सबसे पहले सोयाबीन को गर्म पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद पानी निचोड़कर इसे हल्का सा मसल लें या मिक्सर में दरदरा पीस लें।
  • अब एक बाउल में पिसा हुआ सोयाबीन, कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, नमक, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें।
  • गेहूं के आटे में थोड़ा नमक डालकर सामान्य पराठे जैसा नरम आटा गूंथ लें।
  • अब आटे की लोई बनाकर उसमें सोयाबीन की स्टफिंग भरें और हल्के हाथों से बेल लें।
  • तवे को गर्म करें और उस पर पराठा डालें। दोनों तरफ से तेल या घी लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें।
Uploaded image

गरमा-गरम सोयाबीन पराठा आप दही, अचार या हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं। यह नाश्ते के साथ-साथ लंच के लिए भी अच्छा विकल्प है।

सोयाबीन पराठा खाने के फायदे क्या हैं?

  • इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे मसल्स मजबूत होते हैं।
  • यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती।
  • शरीर को दिनभर के लिए अच्छी ऊर्जा मिलती है।
  • फिटनेस और वेट मैनेजमेंट में भी मददगार होता है।

अगर आप रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं, तो एक बार सोयाबीन पराठा जरूर ट्राई कर सकते हैं। यह स्वाद में भी लाजवाब है और सेहत के लिए भी फायदेमंद रहेगा।

Advertisement

यह जरूर पढ़ें: How To Use Induction: LPG संकट के चलते पहली बार चला रहे हैं इंडक्शन? जानिए सही तरीका और कौन से बर्तन हैं बेस्ट
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 16 March 2026 at 12:01 IST