How To Use Induction: LPG संकट के चलते पहली बार चला रहे हैं इंडक्शन? जानिए सही तरीका और कौन से बर्तन हैं बेस्ट
Right Way To Use Induction: अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो इंडक्शन कुकर गैस का बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। इससे खाना जल्दी बनता है, ऊर्जा की बचत होती है और किचन भी साफ-सुथरा रहता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Best Utensils For Induction: कई बार घर में LPG खत्म हो जाती है या गैस की सप्लाई में दिक्कत आ जाती है। ऐसे में इंडक्शन कुकर एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आता है। यह तेजी से खाना पकाता है और इस्तेमाल करने में भी काफी आसान होता है।
हालांकि जो लोग पहली बार इंडक्शन का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें अक्सर समझ नहीं आता कि इसे सही तरीके से कैसे चलाया जाए और इसमें कौन से बर्तन इस्तेमाल किए जाएं। अगर आप भी पहली बार इंडक्शन चला रहे हैं, तो ये आसान टिप्स आपके काम आ सकते हैं।
इंडक्शन चलाने का सही तरीका क्या है?
सबसे पहले इंडक्शन को समतल जगह पर रखें
इंडक्शन कुकर को हमेशा समतल और सूखी जगह पर रखें। इससे यह सही तरीके से काम करता है और सुरक्षा भी बनी रहती है।
Advertisement
सही बर्तन का इस्तेमाल करें
इंडक्शन में हर तरह के बर्तन काम नहीं करते है। इसलिए पहले सही बर्तन चुनें और फिर इंडक्शन चालू करें।
Advertisement
बिजली से कनेक्ट करें
इंडक्शन का प्लग बिजली के सॉकेट में लगाएं और पावर बटन दबाकर इसे ऑन करें।
बर्तन रखने के बाद ही मोड चुनें
इंडक्शन पर बर्तन रखने के बाद ही कुकिंग मोड चुनें, जैसे – दूध उबालना, सब्जी बनाना, फ्राई या प्रेशर कुकिंग।
तापमान और टाइम सेट करें
जरूरत के हिसाब से तापमान या टाइम सेट करें। ज्यादातर इंडक्शन में अलग-अलग फंक्शन पहले से दिए होते हैं, जिससे खाना बनाना आसान हो जाता है।
इंडक्शन में कौन से बर्तन होते हैं बेस्ट?
स्टेनलेस स्टील के बर्तन
अगर बर्तन के नीचे मैग्नेट चिपक जाता है, तो वह इंडक्शन में आसानी से काम करेगा। स्टेनलेस स्टील के कई बर्तन इंडक्शन के लिए सही होते हैं।
कास्ट आयरन यानी लोहे के बर्तन
लोहे की कढ़ाई या तवा इंडक्शन पर बहुत अच्छे से काम करते हैं और खाना भी अच्छी तरह पकता है।
इंडक्शन बेस वाले बर्तन
आजकल बाजार में खास तौर पर इंडक्शन बेस वाले बर्तन मिलते हैं, जो इस पर सबसे बेहतर तरीके से काम करते हैं।
इंडक्शन पर किन बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?
इंडक्शन पर एल्यूमिनियम के साधारण बर्तन, कांच के बर्तन, मिट्टी के बर्तन और कॉपर यानी तांबे के बर्तन इस्तेमाल नहीं करने चाहिए। ये बर्तन इंडक्शन की मैग्नेटिक तकनीक के साथ काम नहीं करते, इसलिए इनमें खाना नहीं पकता है।
इंडक्शन इस्तेमाल करते समय किन बातों का रखें ख्याल?
- इंडक्शन पर खाली बर्तन न रखें।
- पानी या गीले हाथों से इंडक्शन को न छुएं।
- इस्तेमाल के बाद इसे बंद करके प्लग निकाल दें।
- इंडक्शन के ऊपर बहुत भारी बर्तन रखने से बचें।
अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो इंडक्शन कुकर गैस का बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। इससे खाना जल्दी बनता है, ऊर्जा की बचत होती है और किचन भी साफ-सुथरा रहता है।