अपडेटेड 25 August 2024 at 19:36 IST
जन्माष्टमी पर पंचामृत कैसे तैयार करें? जान लें आसान विधि...
What are the items in Panchamrutham? पंचामृत में 5 चीजें कौन-कौन सी होती हैं? जन्माष्टमी पर जानें पंचामृत कैसे बनाया जाता है...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Panchamrut 5 Ingredients: बता दें कि जन्माष्टमी के खास मौके पर अक्सर लोग अपने घर में पंचामृत बनाते हैं। वहीं ठाकुर जी के जन्म के समय पंचामृत से स्नान भी कराया जाता है। पंचामृत की अनंत विशेषता है। शिवलिंग का स्नान हो या विष्णु जी का, पंचामृत का इस्तेमाल हर जगह किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पंचामृत को कैसे बनाया जाता है और पंचामृत बनाने में इस्तेमाल होने वाली पांच चीजें कौन सी हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पंचामृत आप घर पर रहकर आसानी से कैसे तैयार कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
पंचामृत में 5 चीजें कौन-कौन सी होती हैं?
- पंचामृत को बनाने के लिए आपके पास गाय का दूध होना बेहद जरूरी है। याद रहे कि गाय का दूध ताजा होना चाहिए। बासी दूध का इस्तेमाल न करें।
- इसके अलावा पिसी हुई मिश्री, एक चम्मच शहद, एक चम्मच गाय का शुद्ध देसी घी, एक चम्मच ताजा दही और चार से पांच पत्ते तुलसी के, ये होने बेहद जरूरी हैं।
- अब आप एक गिलास में गाय के दूध को लें। याद रहे की गाय के दूध का तापमान सामान्य होना चाहिए। अब आप उसमें एक चम्मच दही मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें।
- अब दो चम्मच मिश्री पिसी हुई डालें। ध्यान रहे डालते वक्त दूध को चलाते रहें, जिससे कि पाउडर की गांठ न बन जाए।
- अब आप देसी घी और शहद भी मिलाएं। ऊपर से तुलसी का पत्ता मिला लें। अब बने मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें और थोड़ी देर रख दें।
- आपका पंचामृत तैयार है।
नोट - कहते हैं कि पंचामृत पांच चीजों से मिलकर बना है। पांच चीजें यानी पांच अमृत, तभी इसका नाम पंचामृत रखा गया है। वहीं सेहत के लिहाज से भी पंचामृत बेहद उपयोगी है। यह न केवल रोगों को दूर कर सकता है बल्कि आपके मन को भी शांत कर सकता है। आप पंचामृत का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के भी कर सकते हैं। हालांकि सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 25 August 2024 at 19:36 IST