अपडेटेड 19 February 2026 at 10:52 IST

Palak Chila Recipe: शाम के नाश्ते में झटपट बनाएं पालक का चीला, सेहत और स्वाद से भरपूर; नोट करें रेसिपी

Palak Chila Recipe: क्या आपको भी शाम के नाश्ते में समझ नहीं आता है कि झटपट ऐसा क्या बना लें, जो खाने में स्वादिष्ट भी लगे और हेल्दी भी लगे। आइए इस लेख में विस्तार से आपको पालक चीला बनाने के बारे में बताएंगे।

Palak Chila Recipe
Palak Chila Recipe | Image: Meta Ai

Palak Chila Recipe: अक्सर हम ऐसे खाने की तलाश में रहते हैं, जो खाने में स्वादिष्ट और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद हो। अगर आप भी शाम की छोटी-मोटी भूख के लिए कुछ हेल्दी विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो 'पालक का चीला' बेस्ट चॉइस है। पालक आयरन, विटामिन और फाइबर का खजाना है, और जब इसे बेसन के साथ मिलाकर चीला बनाया जाता है, तो यह एक कम्पलीट 'पावर मील' बन जाता है। आइए इस लेख में आपको पालक चीला बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे।

पालक चीला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री क्या है? 

  • पालक
  • बेसन
  • सूजी
  • अदरक-मिर्च का पेस्ट
  • दही
  • हल्दी, अजवाइन, नमक और लाल मिर्च पाउडर
  • सब्जियां
    तेल

पाक चीला किस तरह बनाएं?  

  • सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में बेसन और सूजी छान लें। अब इसमें बारीक कटा हुआ पालक, अदरक-मिर्च का पेस्ट, नमक, हल्दी और अजवाइन डालें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक मध्यम गाढ़ा घोल (बैटर) तैयार करें। ध्यान रहे कि घोल में गुठलियां न रहें।
  • अगर आप चीले को और ज्यादा स्वाद देना चाहते हैं, तो इसमें बारीक कटा प्याज और धनिया पत्ती मिला दें। बैटर को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए और चीला नरम बने।
  • अब एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उसे हल्का सा तेल लगाकर चिकना कर लें। आंच को मध्यम रखें। एक बड़ा चम्मच बैटर तवे के बीच में डालें और गोल घुमाते हुए पतला फैलाएं।
  • चीले के किनारों पर थोड़ा सा तेल डालें। जब ऊपर की सतह सूखी दिखने लगे, तो इसे सावधानी से पलट दें। दूसरी तरफ से भी सुनहरा भूरा होने तक सेकें।

ये भी पढ़ें - Lunar Eclipse 2026 List: किन-किन जगहों पर दिखाई देगा चंद्र ग्रहण? यहां पढ़ें ग्रहण की सही तिथि, समय और सूतक काल

पालक चीला खाने के फायदे क्या है? 

  • पालक शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।
  • इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
  • बेसन और अजवाइन का कॉम्बिनेशन पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 19 February 2026 at 10:52 IST