केमिकल रंगों से पाएं छुटकारा! घर पर गुलाब की पंखुड़ियों से बनाएं हर्बल गुलाल, बच्चे भी खेलें बेफिक्र, स्किन पर एलर्जी भी नहीं होगी
Homemade Holi Colors: होली पर गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर आप भी नेचुरल गुलाल घर पर बना सकते हैं। ये केमिकल फ्री और स्किन फ्रेंडली होता है। घरेलू तरीके से गुलाल तैयार करने का तरीका जानें, जो बच्चों के लिए भी सुरक्षित है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Homemade Holi Colors: होली रंगों का त्योहार है, लेकिन बाजार के केमिकल वाले गुलाल स्किन पर जलन, एलर्जी और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे रंगों से बचना चाहिए, खासकर बच्चों और सेंसिटिव स्किन वालों को केमिकल वाले रंगों से दिक्कतें हो सकती है। अच्छी बात यह है कि घर पर ही आप गुलाब के फूलों से पूरी तरह प्राकृतिक और सुरक्षित गुलाल तैयार किया जा सकता है। यह न सिर्फ स्किन फ्रेंडली है, बल्कि इसकी खुशबू भी मन को तरोताजा कर देती है।
क्यों चुनें नेचुरल गुलाल?
नेचुरल गुलाल में कोई हानिकारक केमिकल नहीं होता, गुलाब की पंखुड़ियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जो स्किन को नरम रखती हैं। यह एलर्जी या रैशेज नहीं करता और आसानी से पानी से धुल जाता है। साथ ही ये पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है, क्योंकि यह बायोडिग्रेडेबल होता है। ऐसे में घरेलू गुलाल सबसे बेहतर ऑप्शन है।
घर पर कैसे बनाएं नेचुरल गुलाल
ताजे लाल और गुलाबी गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां लें, 3 कप
कॉर्नफ्लोर या चावल का आटा- आधा कप (मुलायम बनाने के लिए)
गुलाब जल 2 चम्मच (खुशबू बढ़ाने के लिए)
बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले ताजे गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छे से धो लें। इन्हें छांव में या कम रोशनी वाली जगह पर 4-5 दिन तक सुखाएं, ताकि प्राकृतिक रंग फीका न पड़े। तेज धूप से भी बचाएं।
सूखने के बाद पंखुड़ियां कुरकुरी हो जाएंगी। अब इन्हें मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें। पाउडर को छलनी से छान लें, ताकि कोई मोटा कण न रहे।
अगर गुलाल ज्यादा मुलायम और मात्रा में ज्यादा चाहिए, तो इसमें कॉर्नफ्लोर या चावल का आटा मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें।
खुशबू बढ़ाने के लिए थोड़ा गुलाब जल छिड़कें और मिलाएं। फिर एयरटाइट डिब्बे में रखें।
Advertisement
यह गुलाल छोटे बच्चों के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है। तो इस होली पर इसी तरह घर पर बने गुलाल का इस्तेमाल आप कर सकते हैं और परिवार के साथ होली खेल सकते हैं। ये बाजार में मिलने वाले गुलाल से काफी सुरक्षित है।