अपडेटेड 21 March 2026 at 12:00 IST

Makhana Barfi: व्रत में खाओ मखाना बर्फी, सेहत भी रहेगी दुरुस्त और स्वाद ऐसा कि रुक नहीं पाओगे, पढ़ें आसान रेसिपी

व्रत में अगर कुछ स्वादिष्ट मिठाई खाने का मन हो रहा है तो, 15 मिनट में बनने वाली मखाना बर्फी ट्राई करें। मखाना-दूध से बनी यह आसान रेसिपी सेहत के लिए भी अच्छी होती है और व्रत के लिए परफेक्ट है। जानें घर पर कैसे बनाएं?

Makhana Barfi Recipe
Makhana Barfi Recipe | Image: Freepik

Makhana Barfi Recipe: लोग व्रत रखते वक्त सोचते हैं कि दिन में ऐसा क्या खाएं जो स्वादिष्ट भी हो और सेहत के लिए भी अच्छा हो। ऐसी ही एक बेहतरीन रेसिपी है मखाना बर्फी। यह मिठाई न व्रत के नियमों के हिसाब से भी फीट बैठती है और इसे बनाना का काफी आसान है। खास बात ये है कि ये सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाने वाली बर्फी है, जो मखाना और दूध से बनती है। घरेलू सामग्री से बनने वाली यह डिश स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है।

मखाना बर्फी क्यों है व्रत के लिए बेस्ट?

मखाना यानी फॉक्स नट्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। यह वजन कंट्रोल में रखता है, ऊर्जा देता है और भूख नहीं लगने देता। व्रत में कैल्शियम और आयरन की जरूरत पूरी करने में भी मदद करता है। काजू-मूंगफली के साथ मिलाकर यह बर्फी एक परफेक्ट हेल्दी ट्रीट बन जाती है। नवरात्रि जैसे त्योहारों में यह रेसिपी परिवार को खुश रखने का आसान तरीका है।

कैसे तैयार करें मखाने का आटा?

सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी लें और अच्छे से गर्म करें। इसमें मखाना डालकर मीडियम फ्लेम पर भूनें। जब मखाना कुरकुरा और हल्का सुनहरा हो जाए तो उसे निकालकर अलग बर्तन में रख लें। अब उसी घी में काजू और मूंगफली डालकर लो फ्लेम पर भूनें। इन्हें तब तक भूनें जब तक हल्का सुनहरा रंग न आ जाए। इससे स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाती है।

स्टेप बाय स्टेप ऐसे बनाएं 

मखाना ठंडा होने के बाद मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बना लें। काजू और मूंगफली को भी अलग से पीस लें। अब सभी पाउडर को छलनी से छान लें ताकि बर्फी बिल्कुल मुलायम बने। इन पाउडर को एक बर्तन में मिलाएं। इसमें स्वादानुसार चीनी, नारियल पाउडर, जरूरत के मुताबिक दूध और इलायची पाउडर डालें। सबको अच्छे से गूंथ लें। गूंथते वक्त दूध थोड़ा-थोड़ा डालें ताकि आटा सही कंसिस्टेंसी का बने।

Advertisement

गूंथे हुए मिश्रण को हाथों से लंबा रोल बना लें। अब ड्राई फ्रूट्स के छोटे-छोटे टुकड़े ऊपर छिड़क दें। रोल को इन टुकड़ों पर लपेटें ताकि अच्छे से चिपक जाएं। फिर रोल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। आपकी स्वादिष्ट मखाना बर्फी तैयार है। इसे प्लेट में सजाकर ठंडा होने दें।  यह रेसिपी नवरात्रि व्रत के लिए सबसे अच्छे ऑप्शन में से एक है। घर पर 15 मिनट में बनाकर परिवार को खिलाएं, इसका स्वाद शानदार है और ये सेहत के लिए फायदेमंद है। आज ही ट्राई करें।

यह भी पढे़ं: 'सरफरोशी की तमन्ना...' ईद पर CM ममता बनर्जी ने बोली कई कविताएं

Advertisement

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 21 March 2026 at 12:00 IST