'सरफरोशी की तमन्ना...' ईद पर CM ममता बनर्जी ने बोली कई कविताएं, कहा- 'बंगाल को निशाना बनाने वाले नरक जाएं'

ईद-उल-फितर पर रेड रोड में ममता बनर्जी ने भाषण दिया। उन्होंने देश बचाने का संकल्प लेते हुए कई कविताएं पढ़ीं। साथ ही अल्लाह के आशीर्वाद और बारिश का भी जिक्र किया। पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mamata Banerjee Eid Speech
ईद पर ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना | Image: @MamataOfficial

CM Mamata Banerjee Eid Speech: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद-उल-फितर के दिन रेड रोड पर हुए कार्यक्रम में जनता को संबोधित किया। नमाज अदा करने के बाद सैकड़ों लोग वहां इकट्ठे हुए थे। सीएम ममता बनर्जी ने अपने भाषण में कई कविताएं बोली और जोश भरा संदेश दिया। ममता बनर्जी ने कहा- 'सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है।' 

जो लोग बंगाल को निशाना बनाते हैं वे नरक में जाएं- CM 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अल्लाह से दुआ मांगी और कहा कि, 'अल्लाह आपको आशीर्वाद दे... भारत और बंगाल तरक्की करे। जो लोग बंगाल को निशाना बनाते हैं वे नरक में जाएं।' मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगे इकबाल की मशहूर पंक्तियां पढ़ीं- 'खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले, खुदा बंदे से खुद पूछे, बता तेरी रजा क्या है...' उन्होंने साफ कहा कि उनका बस एक इरादा है- भाजपा को हटाना और देश की रक्षा करना।

बारिश को बताया अल्लाह का तोहफा

सीएम ममता बनर्जी ने सभी को ईद मुबारक कहते हुए बोला- 'आज बारिश हो रही है और बारिश के रूप में हमें अल्लाह आशीर्वाद दे रहे हैं। आपकी सारी मुश्किलें आसानी से समाप्त हो जाएगी।' SIR विवाद का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी बोलीं- 'बहुत सारे लोगों का नाम SIR के दौरान काट दिया गया। आपके लिए मैं कलकत्ता हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट सड़क तक गई... हमारा अधिकार हम मोदी जी को नहीं लेने देंगे।'

CM ममता बोलीं- 'डरेंगे नहीं, लड़ेंगे'

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि, 'हमारे पास एक ही शक्ति है... आप जबरदस्ती हमारी सरकार पर नियंत्रण कर रहे हैं। तब भी हम डरेंगे नहीं। जो डरते हैं, वो मरते हैं लेकिन जो लड़ते हैं वो कामयाब होते हैं' भाषण में सीएम ममता बनर्जी ने बंगाल की एकता और हक की बात की। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: काबुल अटैक के बाद अफगानिस्तान को भेजी मदद, हमले में हुई थी 400 मौतें

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड