Rabri Jalebi Recipe: 15 मिनट में बनाएं रसभरी कुरकुरी जलेबी, रबड़ी के साथ खाएंगे तो ठंड का मजा हो जाएगा दोगुना
Rabri Jalebi Recipe: अगर आपको भी रसभरी कुरकुरी जलेबी खाने का मन करता है, तो आप इसे एक बार रबड़ी के साथ खाएंगे तो मजा ही आ जाएगा।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Rabri Jalebi Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही मीठा खाने का बहुत मन करने लगता है। मगर बड़ी बात ये है कि अगर आपके सामने रबड़ी-जलेबी का ऑप्शन हो तो कैसे आप मना कर सकते हैं। आमतौर पर इसे बनाने में काफी वक्त लगता है, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हम आपके लिए लेकर आए हैं एक इंस्टेंट रबड़ी जलेबी रेसिपी, जिसे आप बेहद कम समय में घर पर आसानी से बना सकते हैं। खास बात यह है कि स्वाद में यह किसी हलवाई की दुकान से कम नहीं होगा। आइए आपको बताते हैं कि जलेबी को सिर्फ 15 मिनट में कैसे तैयार कर सकते हैं।
कुरकुरी जलेबी बनाने के लिए सामग्री
इस झटपट रेसिपी के लिए ज्यादा सामान की जरूरत नहीं है। जलेबी बनाने के लिए मैदा, कॉर्नफ्लोर, दही, एक चुटकी बेकिंग सोडा और थोड़ा पानी लिया जाता है। रंग के लिए केसरिया फूड कलर ऑप्शन के तौर पर रख लीजिए। तलने के लिए घी या तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
चाशनी बनाने का आसान तरीका
चाशनी के लिए चीनी और पानी को पैन में डालकर पकाए। जब चाशनी एक तार की हो जाए तो उसमें केसर के धागे और इलायची पाउडर मिला दें। चाशनी जमने से बचाने के लिए थोड़ा सा नींबू का रस डालना जरूरी होता है।
जलेबी बैटर कैसे करें तैयार
एक बाउल में मैदा, कॉर्नफ्लोर, दही और बेकिंग सोडा डालकर गाढ़ा और स्मूद घोल तैयार करें। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाएं। बैटर को ढककर करीब 10 से 15 मिनट के लिए रख दें ताकि जलेबी कुरकुरी बनें।
Advertisement
जलेबी तलने का तरीका
तेल या घी को पैन में अच्छी तरह गर्म करलें। अब बैटर को पाइपिंग बैग या सॉस की बोतल में भरकर तेल में गोल-गोल जलेबी का आकार बनाएं। धीमी आंच पर जलेबियों को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्प होने तक तलें। तलते ही जलेबियों को सीधे गर्म चाशनी में डालें और करीब एक मिनट बाद निकाल लें।
रबड़ी-जलेबी सर्व करने का तरीका
एक प्लेट में ठंडी रबड़ी डालें और उसके ऊपर गरमागरम जलेबी रख दें। ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर सजाएं। रबड़ी की मलाई और जलेबी की कुरकुराहट मिलकर ऐसा स्वाद देती है कि ठंड का मजा दोगुना हो जाता है।