अपडेटेड 8 February 2026 at 17:06 IST
Kathal Bhurji Recipe: घर पर बनाएं कटहल की चटपटी मसालेदार भुर्जी, नोट कर लें आसान रेसिपी
How To Make Dry Jackfruit Sabzi: कटहल की चटपटी भुर्जी को आप गरमा-गरम रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ परोस सकते हैं। यह लंच और डिनर दोनों के लिए एक परफेक्ट डिश है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Kathal Ki Bhurji Kaise Banayen: कटहल की भुर्जी एक ऐसी रेसिपी है जो स्वाद में तो लाजवाब होती ही है, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। अगर आप रोज-रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया, चटपटा और देसी स्वाद ट्राय करना चाहते हैं, तो कटहल की भुर्जी एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसे बनाना बेहद आसान है और कम समय में तैयार हो जाती है। तो चलिए जानते हैं इसकी आसान और स्वादिष्ट रेसिपी।
कटहल की भुर्जी बनाने की सामग्री
- 250 ग्राम कच्चा कटहल
- 1 बारीक कटा प्याज
- 1 बारीक कटा टमाटर
- 1 बारीक कटी हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
- नमक स्वादानुसार
- 2 बड़े चम्मच तेल
- हरा धनिया
कटहल की भुर्जी बनाने की विधि
- सबसे पहले कटहल को कुकर में थोड़ा नमक और पानी डालकर 2–3 सीटी तक उबाल लें। ठंडा होने पर इसे बारीक काट लें या हाथ से भुरभुरा कर लें।
- अब एक कढ़ाही में तेल गरम करें। इसमें प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह भून लें।
- अब कटे हुए टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक टमाटर नरम होकर तेल न छोड़ दे।
- इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
- अब इसमें उबला और कटा हुआ कटहल डालकर मध्यम आंच पर 5–7 मिनट तक भूनें।
- आखिर में गरम मसाला डालें, अच्छे से मिलाएं और ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।
कटहल की चटपटी भुर्जी को आप गरमा-गरम रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ परोस सकते हैं। यह लंच और डिनर दोनों के लिए एक परफेक्ट डिश है। कटहल फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर को एनर्जी देते हैं और इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 8 February 2026 at 17:06 IST