अपडेटेड 7 February 2026 at 21:19 IST

Chana Dal Tikki Recipe: घर पर बनाएं चने की दाल से बनी टेस्टी टिक्की, स्वाद और सेहत दोनों रहेगी बरकरार, बनाना भी है बहुत आसान

How To Make Dal Tikki At Home: अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो चना दाल टिक्की जरूर ट्राई कर सकते हैं। घर वाले और बच्चे सभी इसे खाना खूब पसंद करेंगे।

chana dal tikki recipe for evening snacks perfect taste and healthy snack diet tips Indian food
चना दाल टिक्की रेसिपी | Image: AI/Freepik

Chana Dal Tikki Kaise Banayen: अगर आप रोज-रोज वही स्नैक्स खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ हेल्दी व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो चना दाल टिक्की आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह टिक्की स्वाद में तो जबरदस्त होती ही है, साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। चने की दाल में प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं। बता दें कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि क्या है?

चना दाल टिक्की बनाने के लिए जरूरी सामग्री

Uploaded image
  • 1 कप  चना दाल  
  • 2 उबले हुए आलू 
  • 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च  
  • 1 छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ अदरक  
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • ½ टीस्पून जीरा 
  • ½ टीस्पून धनिया पाउडर 
  • लाल मिर्च पाउडर  स्वादानुसार
  • ¼ टीस्पून गरम मसाला  
  • नमक स्वादानुसार
  • 2-3 टेबलस्पून ब्रेड क्रम्ब्स 
  • तेल

चना दाल टिक्की बनाने की आसान विधि

Uploaded image
  • सबसे पहले भीगी हुई चना दाल को प्रेशर कुकर या कढ़ाही में उबाल लें। ध्यान रखें कि दाल ज्यादा न गलें, बस नरम हो जाए।
  • अब दाल का पानी निकालकर उसे हल्का मैश कर लें।
  • इसमें उबले हुए आलू डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • अब हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा, सभी मसाले और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • मिश्रण ज्यादा ढीला लगे तो उसमें ब्रेड क्रम्ब्स या बेसन मिलाएं, ताकि टिक्की अच्छी शेप में बन सके।
  • अब हाथों से छोटी-छोटी गोल या चपटी टिक्कियां बना लें।
  • तवे पर थोड़ा तेल गरम करें और टिक्कियों को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें।
  • आपकी टेस्टी और हेल्दी चना दाल टिक्की खाने के लिए बिल्कुल तैयार है।

चना दाल टिक्की को हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें। चाहें तो इसे बर्गर या सैंडविच में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चना दाल प्रोटीन से भरपूर होती है, जिससे शरीर को ताकत मिलती है। इसमें फाइबर ज्यादा होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। यह वजन कंट्रोल करने में भी मदद करती है।

अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो चना दाल टिक्की जरूर ट्राई कर सकते हैं। घर वाले और बच्चे सभी इसे खाना खूब पसंद करेंगे।

यह जरूर पढ़ें: Stuffed Palak Patta Pakora Recipe: घर पर पालक के पत्तों से बनाएं भरवां पकोड़े, शाम की चाय का स्वाद हो जाएगा डबल, नोट कर लें आसान रेसिपी

Advertisement

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 7 February 2026 at 21:19 IST