अपडेटेड 10 February 2026 at 18:21 IST
Dhaba Style Dal Makhani: घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल दाल मखनी, स्वाद चखकर चाटते रह जाएंगे उंगलियां, नोट कर लें रेसिपी
How To Make Dhaba Style Dal Makhani: अब जब भी ढाबा स्टाइल दाल मखनी खाने का मन करे, तो बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस आसान रेसिपी से घर पर ही ढाबा स्टाइल दाल मखनी बना सकते हैं और पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Dal Makhani With Butter Naan Recipe: ढाबे वाली दाल मखनी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसका क्रीमी टेक्सचर, मक्खन की खुशबू और मसालों का जबरदस्त स्वाद हर किसी को पसंद आता है। अगर आप भी घर पर बिल्कुल ढाबा स्टाइल दाल मखनी बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें। बता दें कि इसे बनाना बहुत सरल है और स्वाद एकदम होटल जैसा आएगा।
ढाबा स्टाइल दाल मखनी बनाने की सामग्री
- 1 कप साबुत उड़द दाल
- आधा कप राजमा
- 4 से 5 टमाटर
- 1 बारीक कटा हुआप्याज
- 1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1 बारीक कटी हरी मिर्च
- 2 से 3 टेबलस्पून मक्खन
- 3 से 4 टेबलस्पून क्रीम
- 1 तेज पत्ता
- 1 टीस्पून जीरा
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून धनिया पाउडर
- ½ टीस्पून गरम मसाला
- स्वादानुसार नमक
- पानी
- हरा धनिया
ढाबा स्टाइल दाल मखनी बनाने की विधि
- सबसे पहले उड़द दाल और राजमा को 7-8 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें। इसके बाद कुकर में डालकर नमक और पानी के साथ 5–6 सीटी आने तक अच्छी तरह उबाल लें, ताकि दाल पूरी तरह गल जाए।
- कढ़ाही में मक्खन गरम करें। इसमें जीरा और तेज पत्ता डालें। अब बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक भूनें।
- अब टमाटर प्यूरी डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक मसाला मक्खन छोड़ने न लगे। इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
- उबली हुई दाल और राजमा मसाले में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जरूरत के अनुसार पानी डालें और धीमी आंच पर 20-25 मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दाल तले में न लगे।
- आखिर में क्रीम और थोड़ा सा मक्खन डालकर अच्छे से मिलाएं। 5 मिनट और पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
- ऊपर से हरा धनिया और थोड़ा मक्खन डालकर गरमागरम परोसें। लीजिये ढाबा स्टाइल दाल मखनी खाने के लिए तैयार है।
ढाबा स्टाइल दाल मखनी का स्वाद नान, बटर रोटी, तंदूरी रोटी या जीरा राइस के साथ सबसे अच्छा लगता है। साथ में सलाद और प्याज हो तो मजा दोगुना हो जाता है।
अन्य खास टिप्स
- दाल मखनी को धीमी आंच पर जितना ज्यादा पकाया जाए, स्वाद उतना ही बेहतर आता है।
- असली ढाबा जैसा स्वाद पाने के लिए थोड़ा सा स्मोकी फ्लेवर देने के लिए कोयले का धुआं भी दे सकते हैं।
अब जब भी ढाबा स्टाइल दाल मखनी खाने का मन करे, तो बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस आसान रेसिपी से घर पर ही ढाबा स्टाइल दाल मखनी बना सकते हैं और पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।
Advertisement
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 10 February 2026 at 18:14 IST