Cheese Garlic Sandwich: घर पर मिनटों में बनाएं चीज गार्लिक सैंडविच, बच्चों से लेकर बड़ों तक के मुंह में आ जाएगा पानी; नोट करें रेसिपी
Last Minute Sandwich Recipe: चीज गार्लिक सैंडविच स्वाद में लाजवाब और बनाने में बेहद आसान है। इसे ट्राई करने के बाद बच्चे बार-बार बनाने की फरमाइश करेंगे। जब भी कुछ जल्दी और टेस्टी बनाने का मन हो, यह रेसिपी जरूर आजमाकर देख सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How To Make Cheese Garlic Sandwich: अगर कुछ झटपट, टेस्टी और झंझट-फ्री बनाने का मन हो, तो चीज गार्लिक सैंडविच एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह सैंडविच बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है और इसे बनाना भी बेहद आसान है। कम समय में तैयार होने वाली यह रेसिपी ब्रेकफास्ट, लंच बॉक्स या शाम के स्नैक के लिए एकदम सही है। तो चलिए जानते हैं चीज गार्लिक सैंडविच बनाने का मिनटों वाला आसान तरीका-
चीज गार्लिक सैंडविच बनाने की सामग्री
- 4 ब्रेड स्लाइस
- 2 टेबलस्पून बटर
- 1 टीस्पून लहसुन
- ½ कप चीज
- ¼ टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार चिली फ्लेक्स
- नमक स्वादानुसार
- थोड़ा सा ऑरिगैनो
चीज गार्लिक सैंडविच बनाने की विधि
- एक कटोरी में बटर और कद्दूकस किया हुआ लहसुन डालकर अच्छे से मिला लें।
- इसमें थोड़ा सा नमक, काली मिर्च, चिली फ्लेक्स और ऑरिगैनो मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को ब्रेड स्लाइस पर अच्छी तरह फैलाएं।
- इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ चीज डाल दें।
- दूसरी ब्रेड स्लाइस से ढककर सैंडविच बना लें।
- अब तवे या सैंडविच मेकर में थोड़ा सा बटर लगाकर सैंडविच को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्प होने तक सेंक लें।
- लीजिए, तैयार है आपका गरमागरम चीज गार्लिक सैंडविच।
इस सैंडविच को टोमैटो केचप, मयोनीज या हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें। चाहें तो साथ में चाय या कॉफी भी ले सकते हैं।
अन्य खास टिप्स
आप इसमें उबली हुई सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, प्याज या स्वीट कॉर्न भी डाल सकते हैं। ज्यादा चीज पसंद हो तो चीज की मात्रा बढ़ा सकते हैं। हेल्दी ऑप्शन के लिए ब्राउन ब्रेड का इस्तेमाल करें।
चीज गार्लिक सैंडविच स्वाद में लाजवाब और बनाने में बेहद आसान है। इसे ट्राई करने के बाद बच्चे बार-बार बनाने की फरमाइश करेंगे। जब भी कुछ जल्दी और टेस्टी बनाने का मन हो, यह रेसिपी जरूर आजमाकर देख सकते हैं।