अपडेटेड 9 February 2026 at 22:40 IST

Kathal Cutting Tips: बिना चिपचिपाहट मिनटों में कटेगा कटहल, बस जान लें सही तरीका

How To Cut Kathal: इन आसान टिप्स को अपनाकर आप बिना किसी झंझट के कटहल काट सकते हैं। अब चिपचिपाहट के डर से कटहल बनाना छोड़ने की जगह इन तरीकों से मिनटों में कटहल काटकर स्वादिष्ट सब्जी तैयार कर सकते हैं।

how to cut peel raw jackfruit easy tips kathal chopping tips without stickiness
कटहल काटने का सही तरीका | Image: Freepik

Kathal Katne Ka Sahi Tarika: कटहल स्वाद में लाजवाब होता है, लेकिन इसे काटते समय निकलने वाला चिपचिपा दूध अक्सर लोगों को परेशान कर देता है। इसी वजह से कई लोग कटहल बनाना टाल देते हैं। अगर आप भी कटहल काटने से बचते हैं, तो घबराइए नहीं। बता दें कि कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप बिना चिपचिपाहट के मिनटों में कटहल काट सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कटहल को काटने का सबसे आसान तरीका क्या है?

चाकू और हाथों पर लगाएं तेल

कटहल काटने से पहले चाकू, हथेलियों और उंगलियों पर थोड़ा सा सरसों का तेल या कोई भी कुकिंग ऑयल लगा लें। इससे कटहल का दूध हाथों और चाकू पर नहीं चिपकेगा और सफाई भी आसान रहेगी।

Uploaded image

कटहल को पहले धो लें

काटने से पहले कटहल को अच्छे से पानी से धो लें और कपड़े से पोंछकर सुखा लें। इससे सतह पर लगी गंदगी हट जाती है और काटते समय परेशानी नहीं होती।

सही तरीके से करें कटिंग

सबसे पहले कटहल को दो हिस्सों में काटें। फिर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। बीच का सख्त हिस्सा और बीज अलग कर दें। इस तरह धीरे-धीरे काटने से हाथ गंदे नहीं होंगे और काम भी जल्दी होगा।

Advertisement
Uploaded image

नींबू या सिरके का करें इस्तेमाल

अगर हाथों या चाकू पर चिपचिपापन लग जाए, तो नींबू का रस या थोड़ा सा सिरका लगाकर रगड़ लें। इससे चिपचिपाहट तुरंत साफ हो जाती है।

पानी में भिगोकर रखें

कटे हुए टुकड़ों को थोड़ी देर नमक मिले पानी में भिगोकर रखें। इससे दूध निकल जाता है और सब्जी बनाते समय स्वाद भी अच्छा आता है।

Advertisement

दस्ताने पहनकर काटें

अगर आप बिल्कुल भी हाथ गंदे नहीं करना चाहते, तो किचन ग्लव्स पहनकर कटहल काट सकते हैं। इससे हाथ साफ रहते हैं और काम भी आराम से हो जाता है।

Uploaded image

हाथों से कटहल की चिपचिपाहट कैसे हटाएं?

कटहल काटने के बाद बर्तनों और हाथों पर लगी चिपचिपाहट हटाने के लिए आप तेल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए पहले हाथों पर थोड़ा तेल लगाएं और कुछ देर तक मसलें। इसके बाद साबुन से हाथ धो लें। इससे आसानी से हाथ साफ हो जाएंगे।

इन आसान टिप्स को अपनाकर आप बिना किसी झंझट के कटहल काट सकते हैं। अब चिपचिपाहट के डर से कटहल बनाना छोड़ने की जगह इन तरीकों से मिनटों में कटहल काटकर स्वादिष्ट सब्जी तैयार कर सकते हैं।

यह जरूर पढ़ें: Kathal Bhurji Recipe: घर पर बनाएं कटहल की चटपटी मसालेदार भुर्जी, नोट कर लें आसान रेसिपी

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 9 February 2026 at 22:40 IST