अपडेटेड 9 December 2025 at 18:06 IST
Beetroot Soup Recipe: ठंड में रामबाण है चुकंदर का सूप, इस तरीकों से आज ही घर पर करें ट्राई
Beetroot Soup Recipe: सर्दियों के मौसम में चुकंदर का सूप सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Beetroot Soup Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही हमें हेल्थ और डाइट पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि जरा सी लापरवाही हमें नुकसान पहुंचा सकती है। ठंड के असर से बचाने के लिए कई लोग तरह-तरह के सूप को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इन्हीं में से एक चुकंदर भी है, जिसे विटामिन, खनिज और फाइबर के कारण बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर डाइजेशन तक के लिए काफी लाभकारी होती है। चुकंदर का सूप कई तरह से लाभदायक है। आइए जानते हैं इसके फायदे और इसे बनाने का आसान तरीका।
डाइट में चुकंदर क्यों जरूरी?
चुकंदर विटामिन A, B, C, K और E का बेहतरीन स्रोत है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम भी भारी मात्रा में मिलता है। इसके साथ ही चुकंदर में आयरन मिलता है, जो एनीमिया के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा फाइबर डाइजेशन को मजबूत रखता है, जिससे बदलते मौसम में बॉडी कमजोर नहीं होती है और शरीर एक्टिव रहता है।
चुकंदर का सूप बनाने की सामग्री
- बारीक कटा हुआ लहसुन
- 1 गाजर
- 1 चुकंदर
- काला नमक
- काली मिर्च
- घी
चुकंदर सूप बनाने का तरीका
सबसे पहले गाजर और चुकंदर को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। इसके बाद कटी हुई लहसुन, गाजर और चुकंदर को पानी में उबलने रखें। जब सब्जियां नरम हो जाएं, तो उन्हें ग्राइंडर में पीसकर पेस्ट बना लें।
अब एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें। इसमें चुटकी भर जीरा पाउडर डालें और तुरंत तैयार किया हुआ पेस्ट मिला दें। इसमें मनचाहा पानी डालकर कुछ मिनट तक पकने दें। आखिर में काला नमक और काली मिर्च डालकर गैस बंद कर दें। इस तरह से गर्मागर्म चुकंदर का सूप बनकर तैयार हो जाता है।
चुकंदर सूप के फायदे
चुकंदर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसमें मौजूद तत्व सर्दियों की बीमारियों से जल्दी नहीं घिरने देता है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 9 December 2025 at 18:06 IST