अपडेटेड 4 November 2025 at 14:38 IST
Cashew Fake or Real: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं नकली काजू? असली-नकली की पहचान के ये 5 आसान तरीके जानें
Cashew Fake or Real: अगर आप भी काजू खाने के शौकीन हैं तो आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि आप कहीं असली और नकली काजू तो नहीं खा रहे हैं। आइए इस लेख विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Show Quick Read
Cashew Fake or Real: काजू जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पोषक तत्वों से भरपूर यह ड्राई फ्रूट हर खास मौके और रोजमर्रा की डाइट का अहम हिस्सा होता है। लेकिन बाजार में बढ़ती मिलावट के कारण काजू खरीद लेते हैं, लेकिन ये नहीं पता कर पाते हैं कि क्या जो हमने काजू खरीदा है, वह असली है या नकली?
आजकल काजू के नाम पर लोग पता नहीं क्या-क्या मिला दे रहे हैं। असली काजू तो मानों हम खुद भूल गए हैं कि इसका स्वाद कैसा है? अब ऐसे में सेहत का ध्यान रखने के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिर असली काजू का पता कैसे लगाएं?
आइए इस लेख में विस्तार से कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जानते हैं, जिससे यह पता लगा सकते हैं कि काजू असली या नकली ।
काजू के रंग पर दें विशेष ध्यान
असली और नकली काजू के रंग में स्पष्ट अंतर होता है।
असली काजू - आमतौर पर हल्के सफेद या क्रीम रंग के होते हैं। वहीं असली काजू भूरे रंग के होते हैं।
नकली काजू- अक्सर बहुत ज्यादा सफेद या हल्के पीले रंग के काजू होते हैं, जो थोड़े चमकदार होते हैं। इसमें कैमिकल मिलावट हो सकता है।
काजू के बनावट पर दें विशेष ध्यान
असली काजू का एक जैसा आकार नहीं होता है।
असली काजू - असली काजू लगभग 1 इंच लंबा और थोड़ा मोटा होता है। इसकी सतह थोड़ी खुरदुरी होती है और किनारे हल्के गोल होते हैं।
नकली काजू - नकली काजू के आकार एक जैसे होते हैं और इसका बेस चिकना होता है।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Heart attack in men:महिलाओं की तुलना में पुरुषों को करनी चाहिए अधिक एक्सरसाइज, Heart Disease से मिलेगा छुटकारा
खुशबू से करें असली काजू की पहचान
असली काजू -असली काजू में भीनी-भीनी खुशबू होती है।
नकली काजू- नकली काजू में कोई खुशबू नहीं होती है। इसमें आर्टिफिशियल तेल मिलाया जाता है।
Advertisement
स्वाद से पता करें काजू
अगर आप काजू खरीदने जा रहे हैं तो थोड़ा चख लें।
असली काजू - असली काजू हल्के मीठे और तेल वाले होते हैं। इसे चबाने से जल्दी टूट जाते हैं और ये दांतों में नहीं चिपकते हैं।
नकली काजू - नकली काजू थोड़ा कड़वा सा होता है और ये दांतों में चिपक जाते हैं।
काजू को पानी में डालकर देंखें
एक कटोरी में पानी लें और उसमें कुछ काजू डालें।
असली काजू पानी में डूब जाएंगे।
नकली काजू पानी में तैरेंगे।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 4 November 2025 at 14:38 IST