अपडेटेड 4 November 2025 at 12:57 IST
Heart Attack in Men: महिलाओं की तुलना में पुरुषों को करनी चाहिए अधिक एक्सरसाइज, Heart Disease से मिलेगा छुटकारा
Heart Attack in Men: एक्सरसाइज करना स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता है। वहीं हाल ही में एक स्टडी के मुताबिक कहा गया है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों को ज्यादा एक्सरसाइज करना चाहिए। आइए इस लेख में इसके पीछे की वजह के बारे में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Heart Attack in Men: आजकल हार्ट अटैक की समस्या कितनी आम हो गई है, यह किसी से छिपा नहीं है। दुख की बात यह है कि यह अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि युवा पीढ़ी में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, एक नई और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है जो हमारे जीवनशैली में बदलाव की ओर इशारा करती है।
एक स्टडी के मुताबिक पुरुषों में दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा महिलाओं की तुलना में ज्यादा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुरुषों में हार्ट अटैक के खतरे को दूर करने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। जो फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
पुरुषों में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा क्यों है?
- पुरुषों में एस्ट्रोजन हार्मोन कम होता है। जिसके कारण हार्ट अटैक का खतरा अधिक रहता है।
- तनाव, धूम्रपान, और खराब खान-पान की आदतें अक्सर पुरुषों में ज्यादा देखने को मिलती हैं।
- पुरुष अक्सर लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं और इससे खतरा अधिक बढ़ जाता है।
पुरुषों को ज्यादा एक्सरसाइज करना क्यों जरूरी?
- महिलाओं की तुलना में, पुरुषों को अपनी हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज की आवश्यकता होती है। इससे ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है।
- पुरुषों के एक्सरसाइज करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।
- हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम होती है।
- पुरुषों के ज्यादा एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। अक्सर पुरुषों का मेटाबॉलिज्म अक्सर तेजी से धीमा होता है। जिससे पेट के आस-पास की चर्बी जमा होने लग जाती है और ये हार्ट अटैक का खतरा बनता है।
ये भी पढ़ें - Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा कब मनाई जाएगी? जानें शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि, दान और महत्व
पुरुषों को कितनी एक्सरसाइज करना चाहिए?
- पुरुषों को रोजाना कम से कम 60 मिनट चलना चाहिए और 75 मिनट तक दौड़ना चाहिए।
- जॉगिंग आपके दिल की धड़कनों को बढ़ाता है।
- सप्ताह में एक बार वजन उठाने से मांसपेशियां मजबूत होती है।
- तेज साइकलिंग करने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 4 November 2025 at 12:57 IST