अपडेटेड 24 February 2026 at 20:42 IST

Fake Sweet Potato: सावधान! बाजार में बिक रहा नकली शकरकंद, घर पर ऐसे करें असली की पहचान

Fake Sweet Potato: बाजार में आज- कल बहुत से फ्रूट्स नकली मिलने लगे हैं। इसी लिस्ट में नकली शकरकंद भी आते हैं। लेकिन अब आप इसे घर पर ही पहचान सकते हैं।

Fake Sweet Potato
Fake Sweet Potato | Image: freepik

Fake Sweet Potato: शकरकंद को आमतौर पर सेहतमंद और पौष्टिक आहार माना जाता है, लेकिन अब यही सुपरफूड मिलावट की वजह से चर्चा में चल रहा है। बढ़ती डिमांड के चलते बाजार में नकली और केमिकल मिले शकरकंद बेचे जाने की खबरें सामने आई हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण यानी FSSAI ने चेतावनी दी है कि शकरकंद में खतरनाक केमिकल रोडामिन बी की मिलावट की जा रही है, जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह है। आइए जानते हैं कि नकली शकरकंद को घर पर कैसे पहचान सकते हैं।

क्या होता है रोडामिन बी?

रोडामिन बी एक सिंथेटिक रंग है, जिसका इस्तेमाल कपड़ा, कागज, स्याही और लैब में किया जाता है। यह खाया नहीं जाता है। FSSAI के अनुसार इस रसायन का सेवन गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इससे कैंसर, लीवर और किडनी को नुकसान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए फूड आइटम में इसका इस्तेमाल पूरी तरह असुरक्षित माना गया है।

घर पर ऐसे करें शकरकंद करें चेक

मिलावटी शकरकंद की पहचान घर पर काफी आसान तरीके से की जा सकती है। इसके लिए थोड़ा सा पानी या वनस्पति तेल लें और उसमें रुई भिगो लें। अब इस रुई को शकरकंद के ऊपर थोड़ी देर तक रगड़ें। अगर शकरकंद फेक नहीं है तो रुई का रंग नहीं बदलेगा। लेकिन अगर उसमें रोडामिन बी मिला है तो रुई लाल या बैंगनी रंग की हो जाएगी।

पोषण से भरपूर होता है शकरकंद

शकरकंद कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। 100 ग्राम उबले शकरकंद में लगभग 80 से 86 कैलोरी, 20 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 4 ग्राम फाइबर और 1 से 2 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन A, विटामिन C, पोटेशियम और कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।

Advertisement

शकरकंद को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है-

शकरकंद चिप्स
पतले टुकड़ों में काटकर एयर फ्राई या माइक्रोवेव करके हेल्दी स्नैक तैयार किया जा सकता है।

शकरकंद स्टू
उबले टुकड़ों को टमाटर, प्याज और मसालों की ग्रेवी के साथ पकाकर पौष्टिक स्टू बनाया जा सकता है।

Advertisement

भुना हुआ शकरकंद
मसालों और हल्के तेल के साथ भूनकर इसे कुरकुरा बनाया जा सकता है।

शहद दालचीनी शकरकंद
उबले टुकड़ों को शहद और दालचीनी के साथ मिलाकर मीठा और हेल्दी स्नैक तैयार किया जा सकता है।

भरवां शकरकंद
पनीर, बीन्स और सब्जियों की फिलिंग के साथ यह एक भरपेट और पौष्टिक विकल्प बन जाता है।

यह भी पढ़ें:गोविंद नामदेव ने खोली बॉलीवुड इंडस्ट्री की पोल, खुलकर की बात

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 24 February 2026 at 20:42 IST