अपडेटेड 24 February 2026 at 18:31 IST
Govind Namdev: गोविंद नामदेव ने खोली बॉलीवुड इंडस्ट्री की पोल, वैनिटी वैन से लेकर खाना और अलग ट्रीटमेंट के बारे में खुलकर की बात
Govind Namdev: गोविंद नामदेव ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की पोल खोलते हुए कई सारे खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि कैसे खाने से लेकर वैनिटी वैन तक में लोगों को अलग तरह से ट्रीटमेंट दिया जाता है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Govind Namdev: बॉलीवुड में भेदभाव को लेकर आए दिन नई बातें पता चलती रहती हैं। अक्सर स्टार किड्स और आउटसाइडर्स के बीच फर्क की बातें होती रहती हैं, लेकिन अब दिग्गज अभिनेता गोविंद नामदेव ने फिल्म इंडस्ट्री के सेट पर होने वाले एक अलग तरह के भेदभाव का मुद्दा उठाया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फिल्मों के सेट पर छोटे और बड़े स्टार्स के बीच ट्रीटमेंट ही नहीं, बल्कि खाने तक में फर्क किया जाता है।आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
सेट पर किस तरह होता है भेदभाव
हाल ही में एक बातचीत के दौरान गोविंद नामदेव ने फिल्म इंडस्ट्री पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि फिल्मों के सेट पर स्टार्स के बीच सैलरी और सुविधाओं के आधार पर काफी अंतर होता है। ज्यादा फीस पाने वाले स्टार्स को बड़ी वैनिटी वैन और बेहतर सुविधाएं दी जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भेदभाव सिर्फ सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि खाने तक में फर्क किया जाता है। बड़े सितारों के लिए अलग और वीआईपी खाना दिया जाता है, जबकि बाकी स्टार्स के लिए अलग इंतजाम किया जाता है।
गोविंद नामदेव के बारे में
गोविंद नामदेव हिंदी सिनेमा का जाना पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने अपने करियर में 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'ओएमजी', 'प्रेमग्रंथ', 'विरासत', 'मस्त' और 'कच्चे धागे' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। कभी खलनायक तो कभी सख्त पिता या दमदार सहायक किरदार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्टर ने फिल्म 'शोला और शबनम' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पत्नी का नाम सुधा नामदेव है और उनकी तीन बेटियां पल्लवी, मेघा और प्रगति हैं। अभिनेता सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं और परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
70 की उम्र में डेटिंग उड़ीं डेटिंग की खबरें
बीते साल गोविंद नामदेव उस समय सुर्खियों में आ गए थे जब उनकी तस्वीरें एक युवा एक्ट्रेस शुभांगी वर्मा के साथ वायरल हुईं। सोशल मीडिया पर यह चर्चा होने लगी कि 70 साल की उम्र में वह 30 साल की अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं। हालांकि बढ़ती अफवाहों के बीच एक्टर ने वीडियो जारी कर इन खबरों का साफ खंडन किया था।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 24 February 2026 at 18:31 IST