
Rashmika-Vijay Wedding: पूल पार्टी से लेकर वॉलीबॉल मैच तक… वेडिंग वेन्यू में कैसा बीता रश्मिका-विजय का पहला दिन?
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल 23 फरवरी को ही उदयपुर से थोड़ा दूर अपने वेडिंग वेन्यू पहुंच चुका है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी से जुड़ा हर अपडेट जानने के लिए फैंस बेकरार हो रहे हैं। अब कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पहले दिन की झलक दिखाई है।
Image: Social Media
रश्मिका और विजय उदयपुर शहर से दूर अरावली पहाड़ियों के बीच बने रिजॉर्ट ‘आईटीसी मोमेंटोस’ में शादी करने वाले हैं। ये रिजॉर्ट अपनी प्राइवेट वेडिंग के लिए जाना जाता है।
Image: instagramAdvertisement
रश्मिका और विजय अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए फैंस को अपनी प्री-वेडिंग की झलक दिखा रहे हैं। दोनों कलाकार शनिवार को उदयपुर पहुंचे और शादी से पहले की रस्मों की शुरुआत कर दी है।
Image: @thedeverakonda/instagram
विजय देवरकोंडा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पूल के किनारे से पहाड़ों के मनमोहक दृश्य की तस्वीर साझा की। इसके अलावा, वो पूल के अंदर वॉलीबॉल खेलते भी नजर आए।
Image: instagramAdvertisement
वहीं दूसरी ओर, रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर डाइनिंग टेबल की एक धुंधली तस्वीर शेयर की है जिसपर जापानी डिश रखी देखी जा सकती हैं। मेन्यू कार्ड भी दिख रहा है।
Image: instagram
खबरों की माने तो, 3 दिनों तक रश्मिका और विजय की शादी के फंक्शन चलने वाले हैं। 24 फरवरी को मेहंदी और संगीत होगा, 25 फरवरी को हल्दी है और 26 फरवरी को कपल शादी कर लेगा।
Image: instagram