अपडेटेड 11 February 2026 at 12:08 IST
Sweet Potato: सावधान! बाजार में मिल रहे जहरीले शकरकंद? घर में इन 4 तरीकों से करें असली और नकली की पहचान
Sweet Potato: क्या आपको भी पता है कि आज-कल बाजार में जहरीले शकरकंद मिल रहे हैं। आइए आपको बताते हैं नकली शकरकंदों को पहचानने के चार आसान तरीकों के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Sweet Potato: सर्दियों में शकरकंद लोगों की पसंदीदा चीजों में से एक होती है। इसे बच्चे और बड़े दोनों बड़े चाव से खाते हैं। स्कूल टिफिन से लेकर शाम के नाश्ते तक, शकरकंद कई रूपों में शामिल होता है, लेकिन हाल के दिनों में बाजारों में रासायनिक रूप से रंगे और ट्रीट किए गए शकरकंद बिकने की खबरों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि खरीदने से पहले इसकी सही पहचान करना जरूरी होता है। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ व्यापारी शकरकंद को और ज्यादा खूबसूरत दिखाने के लिए रंगो और केमिकल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन्हें गहरा लाल या नारंगी रंग देकर चमकदार बनाया जाता है, जिससे ग्राहक आसानी से देखें और उसे खरीतकर लेकर जाएं। हालांकि देखने में ये अच्छे लगते हैं, लेकिन सेहत के लिए काफी नुकसानदेह भी हो सकते हैं।
कैसे पहचानें रंगे हुए जहरीले शकरकंद?
एक्सपर्ट्स के अनुसार नेचुरल रूप से उगाए गए शकरकंद का रंग हल्का और अलग-अलग तरीकों के रंगों के पैचेज शकरकंद पर नजर आते हैं। इनमें हल्की मिट्टी या नेचुरल धब्बे भी हो सकते हैं। यदि शकरकंद असामान्य रूप से ज्यादा चमकीला, गहरा लाल या पूरी तरह एक जैसा रंग लिए दिखे तो सतर्क हो जाएं।
पानी से करें आसान टेस्ट
घर पर जांच करने का सबसे आसान तरीका है पानी से टेस्ट करना। एक साफ और गहरे बर्तन में पानी भरें और उसमें शकरकंद डाल दें। यदि कुछ ही मिनटों में पानी का रंग लाल या नारंगी हो जाए तो समझ लें कि उसमें आर्टिफिशल कलर मिलाया गया हो सकता है। ऐसे शकरकंद को खाने से हेल्थ पर सीरियस असर पड़ सकता है।
उबालते समय भी करें चेक
शकरकंद को उबालते समय भी उसकी पहचान की जा सकती है। अगर उबलते पानी का रंग बहुत ज्यादा गहरा हो जाए या अचानक बदल जाए तो यह केमिकल की मौजूदगी का संकेत हो सकता है। नेचुरल शकरकंद उबालने पर पानी का रंग ज्यादा नहीं बदलता है।
Advertisement
स्वाद से भी मिल सकता है संकेत
अगर शकरकंद का स्वाद नॉर्मल से अलग लगे, कड़वाहट महसूस हो या गले में जलन पैदा करे तो इसे बिलकुल न खाएं। यह केमिकल ट्रीटमेंट का संकेत हो सकता है।
खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान
शकरकंद खरीदते समय बहुत ज्यादा चमकीले और पॉलिश किए हुए कंद को खरीदने से बचें। हल्के खुरदुरे, नेचुरल कलर और मीडिय शेप के शकरकंद चुनना ज्यादा सेफ होता है। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतना बेहद जरूरी होता है।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 11 February 2026 at 12:08 IST