Tank Water: अपनी पानी की टंकी में गर्मी कैसे कम करें? जानें
How to make tank water colder? पानी की टंकी को गर्म होने से कैसे बचाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How do I reduce the heat in my water tank: गर्मियों में छत पर रखी टंकी का पानी आग की तरह खौलता है। ऐसे में जब व्यक्ति नहाता है तो उसे पानी को छूने का भी मन नहीं करता। बता दें कि आप कुछ तरीकों को अपना कर छत में रखे टैंक के पानी को नॉर्मल कर सकते हैं। ऐसे में इन तरीकों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप गर्मियों में छत पर रखी टंकी के पानी को कैसे नार्मल कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे….
पानी की टंकी को गर्म होने से कैसे बचाएं?
- आप सबसे पहले 5 से 6 जूट की बोरियां लें और उन्हें सिल लें। बोरियों को आप टंकी के साइज के हिसाब से बना लें। अब आप उसे पूरी टंकी पर लपेट दें। ऐसा करने से न केवल सूरज की हानिकारक किरणें टंकी के अंदर पहुंच पाएंगी बल्कि टंकी का पानी भी ठंडा रहेगा। बता दें, जूट की बोरियों से यदि टंकी को लपेटा जाए तो इससे टंकी की लाइफ भी बढ़ती है।
- आप टंकी को लाइट कलर से पेट कर सकते हैं। जी हां, लाइट कलर से टैंक को पेंट करने पर न केवल पानी नॉर्मल रहेगा बल्कि उबालेगा भी नहीं। दरअसल टंकी का कलर काला होता है और काला रंग अपनी तरफ हिट को आकर्षित करता है। ऐसे में आप हल्के रंग से टंकी को रंग सकते हैं।
- आप चाहें तो अपनी टंकी के चारों तरफ रस्सी बांध सकते हैं। बता दें रस्सी मोटी होनी चाहिए। साथ ही रस्सी को इतनी बार लपेटे कि पूरी टंकी उसे ढक जाए। ऐसा करने से सूरज की हानिकारक किरणें टंकी को नहीं छुएंगी।
- इससे अलग आप टंकी के चारों तरफ थर्माकोल की शीट भी लगा सकते हैं। साथ ही उसके ऊपर सूती कपड़े को बांध सकते हैं। ऐसा करने से पानी ठंडा रहेगा। आप चाहें तो टंकी के ऊपर एक शेल्टर बना सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।